Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़झारखंड के 3 युवकों ने चाची-भतीजी से किया गैंगरेप: सदमा बर्दाश्त नही...

झारखंड के 3 युवकों ने चाची-भतीजी से किया गैंगरेप: सदमा बर्दाश्त नही कर सकी तो महिला ने लगाई फांसी, ASI सस्पेंड, TI लाइन अटैच

 बलरामपुर -छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है.. चाची अपनी भतीजी (14) के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी.जहा चाची और नाबालिग भतीजी से झारखंड के 3 युवकों के द्वारा गेंगरेप किया,वारदात के बाद आरोपी युवकों ने कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे। धमकी के बाद महिला ने उसी रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।बाद में पति और नाबालिग पीता ने सनावल थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराइ लेकिन पुलिस ने न तो FIRदर्ज किया ना ही जाँच की ..२म्हिने बाद पीडित परिवार ने मेल की शिकाय  सरगुजा IG दीपक कुमार झा जाकर की..जाँच के बाद IG ने ASI रोशन लकड़ा को सस्पेट कर थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया . है।

दरअसल मामला 7 सितंबर 2025 को है ..25 साल की विवाहिता अपनी भतीजी (14) के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी। इस दौरान झारखंड के 3 युवक सैयद अली, फैयाज अंसारी और सोनू अंसारी जंगल में मिले। तीनों आरोपियों ने चाची-भतीजी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

जंगल में वारदात के बाद आरोपियों ने चाची-भतीजी को धमकाते  हुए कहा कि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से हाथ धो बैठेगो। इसके बाद तीनों आरोपी चाची-भतीजी को जंगल में छोड़कर भाग गए। चाची-भतीजी किसी कदर जंगल से अपने घर पहुंचे । वारदात के बाद से महिला सदमे में थी। महिला ने 7 सितंबर की रात ही घर के पटाव में चढ़कर फांसी लगा ली। 8 सिंतबर को महिला का शव मिला तो पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने बताया कि महिला का पति काम करने मध्यप्रदेश के जबलपुर गया था। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया। बाद में पता चला कि, महिला और नाबालिग के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी फौरन सनावल पुलिस को दी, लेकिन सनावल पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की। महिला के पिता ने सनावल पुलिस को आवेदन दिया। आरोपियों के खिलाफ SDOP रामानुजगंज से शिकायत भी की थी।

महिला के पिता ने भी आरोप लगाया था कि झारखंड के युवकों ने उनकी बेटी को फोन कर जंगल में बुलाया था। इसके बाद गैंगरेप किया और उसकी हत्या भी कर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया और न ही मामले की जांच की। बलरामपुर पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं की तो नवंबर में महिला के पिता ने इसकी शिकायत सरगुजा IG दीपक कुमार झा से की। IG ने मामले की जांच कराई। जांच में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने की पुष्टि हुई।

सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि, नाबालिग से गैंगरेप और महिला के आत्महत्या करने के मामले में सनावल थाने में 3 महीने बाद 2 FIR दर्ज की गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। तीनों आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।आरोपियों में झारखंड के कुसुमियादागर निवासी, सैयद अली 21साल, फैयाज अंसारी 22 और सोनू अंसारी 30 साल शामिल हैं।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने करीब 3 महीने बाद 3 दिसंबर को नाबालिग से गैंगरेप और महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर केस दर्ज किया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments