Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़जोनागुड़ा-अलीगुड़ा में हुई मुठभेड़ में 1 जवान को लगी गोली, 3 मामूली...

जोनागुड़ा-अलीगुड़ा में हुई मुठभेड़ में 1 जवान को लगी गोली, 3 मामूली रूप से घायल

00 टेकलगुड़ेम में स्थापित हुई नवीन सुरक्षा कैंप, जहां 23 जवानों की हुई थी शहादत

सुकमा। थाना जगरगुण्डा के सीमावर्ती क्षेत्र अंर्तगत ग्राम टेकलगुड़ेम गांव में नक्सल गतिविधि पर अंकुश लगाते हुये क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने हेतु 30 जनवरी को एक नवीव सुरक्षा कैंप स्थापित की गई। कैंप स्थापना के पश्चात् जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त सर्चिंग कर रही कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के ऊपर घात लगाकर नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षा बल द्वारा जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली जंगल का आड़ लेकर भाग गये। उक्त मुठभेड़ में 1 जवान को गोली लगी तथा 3 जवान मामूली रूप से घायल हुये। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है तथा ईलाज हेतु रायपुर भेजा जा रहा है। विदित हो कि वर्ष 2021 में इसी ग्राम टेकलगुड़ेम के जंगल में हुये मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments