बिलासपुर-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा का आज दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट यात्रा से पहले रतनपुर स्थित महामाया देवी का दर्शन कर पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके बाद बेलतरा, तखतपुर, मुंगेली और बेमेतरा में पदयात्रा और जनसभाएं करेंगे।
कांग्रेसियों ने मतदाता सूची का परीक्षण कर बेलतरा विधानसभा चुनाव में हुई वोटिंग के आंकड़े जुटाए हैं, जिसके आधार पर वोट चोरी के नमूने पेश किए जाएंगे।
बता दें कि कांग्रेस का एक हफ्ते में यह दूसरा बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें सचिन पायलट शामिल हो रहे हैं। इससे पहले पायलट ने 9 सितंबर को वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान का आगाज करने बिलासपुर पहुंचे थे। वहीं, एक दिन पहले रायगढ़ से वोट चोर-गद्दी छोड़ यात्रा निकली थी।
यहां पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग ने एक ही घर में 100-150 वोटर्स को डाला। जिंदा लोगों को मृत बताया। जब डेटा मांगा गया तो चुनाव आयोग देने से इनकार कर दिया। वोट की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रायगढ़ में पायलट ने कहा कि अब पूरा विपक्ष और देश की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा किस तरह से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में जिस दिन कांग्रेस बहुमत से दूर रह गई और भाजपा ने अभी शपथ भी नहीं ली थी, उसी दिन कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। उन्होंने इसे जंगल और देश की संपत्ति की चोरी बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी, इसी वजह से उन्होंने इस मुद्दे पर अभियान शुरू किया है।
इस दौरान दीपक बैज ने कहा कि देश में वोट चोरों की सरकार चल रही है। भाजपा की सरकार जल, जंगल और जमीन बेचने का काम कर रही है। तमनार में पेड़ काट रहे हैं। बिजली बिल पहले 800 आता था, अब 1800 हो गया है। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे भी लगवाए।
आज र सचिन पायलट 10 बजे कोरबा से रतनपुर जिला बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।दोपहर साढे12 बजे रतनपुर में वोट चोर-गाड़ी छोड़ रैली में शामिल होंगे। 2:30 बजे मुंगेली में बैठक और रैली होगी शाम 4:30 बजे बेमेतरा में वोट चोर गाड़ी छोड़ रैली को संबोधित करेंगे। देर शाम बेमेतरा से सड़क मार्ग से राजनांदगांव पहुंचेगे, रात्रि विश्राम राजनांदगांव में करेंगे

