रायपुर देश भर में आज 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में सपन्न हुआ ।यहां तय कार्यक्रम के अनुसार,मुख्यमंत्री साय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राज्य पुलिस, आरएसी, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों ने भव्य परेड की प्रस्तुति दी। इस दौरान कार्यक्रम का सबसे रोमांचक हिस्सा तब रहा, जब भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर ने आसमान से राष्ट्रीय ध्वज पर पुष्प वर्षा की।इस अवसर पर सीएम साय ने ध्वजारोहण कर कई बड़े ऐलान किए। साय ने कहा कि रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू होगी। छत्तीसगढ़ विकसित पुलिसिंग वाले राज्यों में शामिल हो जाएगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी भी शामिल होकर राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बने हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव” की शुरुआत की जा रही है. उन्होंने परलकोट विद्रोह के 200 वर्ष पूरे होने पर शहीद गेंदसिंह, शहीद वीरनारायण सिंह, रायपुर सिपाही विद्रोह के नायक हनुमान सिंह, भूमकाल विद्रोह के नायक वीर गुंडाधुर और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया.।मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य है. इस लक्ष्य की तरफ हम तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 20 महीनों में 450 माओवादी ढेर किए गए हैं, 1578 गिरफ्तार किए गए हैं और 1589 ने हथियार डाले हैं. वहीं, आतंकवाद के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर भारत के पराक्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बना है।

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित फर्स्ट बटालियन में79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी भी ली।. इस अवसर पर जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया. जिसने सभी का मन मोह लिया.कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिन्हें सम्मानित किया गया. गृहमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में सभी से योगदान देने का आह्वान किया. मौके पर अधिकारी, जवान और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद थे.
बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव नेध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली.इसके बाद सीएम का जनता के नाम संदेश पढ़ा.
जांजगीर चांपा में टंकराम वर्मा ने किया ध्वजारोहण : वहीं जांजगीर चांपा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने ध्वजारोहण किया.इसके बाद मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा के साथ कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय पाण्डेय ने परेड की सलामी ली.
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गुरुकुल खेल परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी और पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद तीनों ने परेड का निरीक्षण किया.79 वां स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं शासकीय कर्मचारियों के साथ पुलिस विभाग, वन विभाग, NCC, NSS, के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
सरगुजा में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने ध्वजारोहण किया. समारोह के मुख्य अतिथि राम विचार नेताम ने सफेद कबूतर उड़ाकर आजादी के जश्न की शुरुआत की. स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों, एनसीसी और स्काउट गाइड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट और हर्ष फायर किया., इस दौरान मुख्य अतिथि ने जिप्सी से परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली.

