Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा बार्डर में नक्सल एनकाउंटर, करीब 20 नक्सली ढेर की...

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा बार्डर में नक्सल एनकाउंटर, करीब 20 नक्सली ढेर की खबर

सुकमा: माओवादी संगठन के सबसे बड़े नाम सबसे बड़े अध्याय माडवी हिडमा का अंत हो चुका है। जिसके बाद से नक्सली संगठन को एक के बाद एक कई बड़े झटके का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। कल हुए पुलिस मुठभेड़ में 19 से 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वहीं 15 नक्सलियों के शव बरामद होने की चर्चा है।

दरअसल, बुधवार को दंतेवाड़ा बार्डर में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन गया। इसी बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों द्वारा 19 से 20 नक्सलियों को ढेर की खबर सामने आई है। वहीं इस मुठभेड़ में 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी और आरक्षक दुकारू गोंडे शामिल हैं। वहीं घायल जवान सोमदेव यादव का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments