Tuesday, February 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़चांदी ₹1.70 लाख सस्ती... जानें अब कितना है 20, 22 और 24...

चांदी ₹1.70 लाख सस्ती… जानें अब कितना है 20, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. बीता सप्ताह इन कीमती धातुओं के लिए खराब रहा और इनका भाव अपने हाई से दनादन क्रैश हुआ. सोना-चांदी की कीमतों ने हैरान किया है. बजट से पहले तक इन कीमती धातुओं के दाम रॉकेट सी रफ्तार से भागते हुए रिकॉर्ड तोड़ रहे थे, तो अचानक होने लगे और बीते सप्ताह तो ये हाई से काफी कम रह गए. अचानक गोल्ड-सिल्वर प्राइस क्रैश होने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई. बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में आए बदलाव (Gold-Silver Price Change) पर गौर करें, तो चांदी अपने हाई से 1.70 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई, तो वहीं सोना 38000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा टूट गया. आइए जानते हैं 20, 22 और 24 कैरेट सोना खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे?

चांदी की कीमत लगातार क्रैश
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत के बारे में, जिसने बीते साल से 2026 के पहले जनवरी महीने तक लगातार गदर मचाए रखा था. बीते 29 जनवरी को ही 1 Kg Silver Price इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये के स्तर के पार निकला था और 4,20,048 रुपये के हाई पर पहुंच गया था. लेकिन इस स्तर कोछूने के बाद 5 मार्च की एक्सपायी वाली चांदी के फिसलने का सिलसिला शुरू हुआ, जो बीते सप्ताह तेज नजर आया.

पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में ये अपने हाई लेवल से टूटते हुए 2,49,499 रुपये प्रति किलो के लेवल पर आ गई. यानी 1,70,549 रुपये सस्ती हो गई.

सोना भी अपने हाई से फिसला
चांदी की तरह ही बीता सप्ताह Gold Investors के लिए भी खराब साबित रहा. 29 जनवरी 2026 को चांदी ही नहीं, बल्कि 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate भी उछलकर 1,93,096 रुपये पर पहुंच गया था, जो इसका लाइफ टाइम हाई लेवल है, लेकिन फिर इसमें गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ. बीते शुक्रवार को सोने की वायदा कीमत गिरते हुए 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई यानी Gold 28046 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया …

घरेलू मार्केट में Gold-Silver Rates
न सिर्फ एमसीएक्स, बल्कि घरेलू मार्केट में भी चांदी बीते सप्ताह के पांच दिनों में सस्ती हुई है. इंडियन बुलियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 1 किलोग्राम चांदी की कीमत बीते 2 फरवरी को शाम के समय 2,59,500 रुपये पर क्लोज हुई थी, जोशुक्रवार की शाम 2,44,929 रुपये पर क्लोज हुई. इस हिसाब से चांदी का घरेलू बाजार में भाव हफ्तेभर में 14,571 रुपये कम हो गया है. सोने की लेटेस्ट कीमतों के बारे में बात करें, तो..

गोल्ड क्वालिटी गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 Karat Gold  1,52,080 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,48,430 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,35,350 रुपये/.10 ग्राम
18 Karat Gold 1,23,190 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold    98,090 रुपये/10 ग्राम

गौरतलब है कि आईबीजेए द्वारा अपडेट किए जाने वाले Gold-Silver Rates देशभर में समान रहते हैं, लेकिन जब आप दुकान पर ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो फिरइसपर लागू होने वाली 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो विभिन्न शहरों और राज्यों में अलग-अलग हो सकता है. इनके जुड़ने के बाद सोना.-चांदी की कीमत बढ़ जाती है.

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें026-02-08

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments