दंतेवाडा-मीडिया पर स्टंटबाजी का क्रेज बढ़ता जा रहा है. खासतौर पर युवा बिना हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक स्टंट कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.ऐसा ही एक वीडियो छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से सामने आया है , इस वीडियो एक युवक चलती स्कूटी पर लेट गया है . और हैंडल पर पैर रखकर खतरनाक स्टंटबाजी करता दिख रहा है । इस दौरान पैर से ही हैंडल को संभालते हुए युवक स्पीड में गाड़ी चलाता नजर आ रहा। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ..

युवाओं में स्टंट करने का जुनून नया नहीं है, लेकिन बिना सुरक्षा के ऐसा करना समझदारी नहीं है. अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लालच में लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. देखिए इस वीडियो को इसे स्टंटबाजी का जुनून कहे या बेवकूफी? युवक चलती स्कूटी पर लेट गया है । और हैंडल पर पैर रखकर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहा है । दोनों पैर स्कूटी के हैंडलपर रखकर संभालते हुए युवक स्पीड में गाड़ी चला रहा है । ये वीडियो हाल फिलहाल का ही बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की गाड़ी का 5 हजार का चालान काटा और जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। देखिए कितना खतरनाक वीडियो है ..
वीडियो में स्कूटी (CG-18N-8959) पर स्टंट करने वाले युवक की पहचान रमन चलान 27साल के रूप में हुई है। रमन ओडिशा के जिला कालाहांडी थाना कोकसरा पता खपरमाल का रहने वाला है। फिलहाल वह वार्ड नंबर 9, लेबर हाटमेंट कॉलोनी, बचेली में रहता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क के बीच लापरवाही से स्टंट कर रहा था। तभी एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वाहन नंबर से चालक की पहचान की और कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया ।
ASP आरके बर्मन ने कहा कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। बर्मन कहा सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं।
खाने को तो हाईवे पर जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं ,बावजूद स्टंटबाज कैमरों से लैस सड़कों पर खतरनाक स्टंटकर निकल जाते हैं। सड़कों पर खुरापात करने वाले रील बाज अपनी जान के साथ दूसरों की जिंदगी के भी दुश्मन बन जाते हैं। पुलिस ऐसे लोगो तब कार्रवाई करती है ,जब रील वायरल होता है। अगर पुलिस तत्काल ऐसे रीलबाजो पर कार्रवाई करें तो स्टंटबाजी करने वालो की रील बनाने की सनक दिमाग से कुछ हद तक उतरजाएगी . नहीं तो रफ्तार और रील का चक्कर और मौत के बीच टक्कर सड़कों पर चलती रहेगी।दंतेवाड़ा से VCN टाइम्स की रिपोर्

