Homeछत्तीसगढ़चलती ट्रेन के टॉयलेट में फंदे पर लटका मिला कोरबा के युवक...

चलती ट्रेन के टॉयलेट में फंदे पर लटका मिला कोरबा के युवक का शव

भोपाल से जनरल कोच में हुआ था सवार, बीना स्टेशन पर गार्ड की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप

कोरबा-चलती ट्रेन… जनरल कोच… और टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटकता एक युवक। यह सनसनीखेज मामला पुष्पक एक्सप्रेस का है, जहां छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी 30 वर्षीय युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर मिला। युवक भोपाल से ट्रेन में सवार हुआ था। फिलहाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बीना रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला।

मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी गोरावर सिंह (30) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई।

यात्रियों के मुताबिक गोरावर सिंह भोपाल रेलवे स्टेशन से जनरल कोच में सवार हुआ था और काफी देर तक ट्रेन के गेट के पास बैठा दिखाई दिया। इसके बाद वह कब टॉयलेट की ओर गया और उसके साथ क्या हुआ, किसी को जानकारी नहीं है।

रात करीब 12 बजे ट्रेन के गार्ड की नजर टॉयलेट की खिड़की पर लटके शव पर पड़ी। गार्ड ने तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया।

मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल जीआरपी आत्महत्या, हादसे या किसी अन्य संदिग्ध परिस्थिति समेत हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहांल  इस मामले में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जीआरपी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments