रायपुर:छत्तीसगढ़के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है। जी हां आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में IPL 2026का मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला आर सी बी औरमुंबई रायल्स के बीच खेला जाएगा। फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि आज रोहित-कोहली दोनों एक साथ मैदान में होंगे वो भी आमने सामने। यह मैच शाम 7:30 बजे रायपुर शुरू होगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी रहेगी। लेकिन दूसरी ओर मौसम विभाग ने क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग की मानें प्रदेश के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, अंधड़ और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगर बारिश हुई तो मैच रद्द हो सकता है और फैन्स की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।
वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 मई के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

