Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोरबा में बारिश से धसा कुआं.पति-पत्नी बेटा लापता

कोरबा में बारिश से धसा कुआं.पति-पत्नी बेटा लापता

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण एक कुआं धसक  गया, कुएं के अचानक धस जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए हैं.घटनास्थल पर SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है मामला झटका चौकी क्षेत्र के बनवार गांव का है।

जानकारी के मुताबिक छोटू रामश्रीवास अपनी पत्नी कंचन और बेटे गोविंद श्रीवास के साथ कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान अचानक कुआं धसक गया. कुए के धसकने की खबर की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई सुचना  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आपदा बचाव दल को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया ।

घटना की जानकारी के बारे में घर पर मौजूद भाई-बहन ने पुलिस को बताया कि जब वे  सुबह उठे तो उन्होंने कुआं धसका  हुआ पाया बड़े भाई मां और पिता लापता थे ,,झटका चौकी प्रभारी चंद्रपाल खंडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची उच्च अधिकारियों को सूचना देकर आपदा प्रबंधन टीम को बुलाया गया है. परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि तीन लोग कुए के धसने से दब गाए है जिनका रेस्क्यू अभी जारी है।
2 महीने पहले खुद गया था कुआं

एस एस पी नीतिश ठाकुर ने बताया कि कुएं को खोदे हुए केवल 2 महीने हुए हैं लापता लोगों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है मौके पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू  में लगिया हुई है उन्होंने बताया कि छोटू राम श्रीवास्तव के परिवार के तीन लोग लापता हैं लापता लोगों में छोटू राम भी शामिल है जांच में पता चला कि पंप निकाला जा रहा था यह बात भी सामने आई है,घटना क एक दिन पहले बगल में खेत की जमीन धसक  गई थी घटना किस कारण हुई आगे जांच की जाएगी।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments