Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोरबा की युवती की सिंगरौली में हत्या:खिड़की में लटकी मिली नग्न लाश..न्याय...

कोरबा की युवती की सिंगरौली में हत्या:खिड़की में लटकी मिली नग्न लाश..न्याय के लिए अमगांव में चक्का जाम

कोरबा -कोरबा की रहने वाली युवती की मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हत्या कर खिड़की के ड्रिल से लटका दिया। सिंगरौली स्थित घर में पुष्पांजलि महंत 22 साल उस वक्त अकेली थी  जब उसकी बहन घर आई तो बहन की लाश देखकर कांप गई लाश नग्न अवस्था में खिड़की के ड्रिल से लटकी हुई थी ..। परिजनों द्वारा रेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए  रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस को आवेदन दिया  गया लेकिन रेप का मामला दर्ज नही किया गया …..।

वाईस]परिजनों का आरोप है कि 3 दिन तक एमपी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद वे आज बेटी के शव को लेकर कोरबा जिले के रलिया आ गए। जहां अमगांव चौक के पास सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है… आंदोलनकारी कोरबा पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे है..। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है..

।दरअसल पुष्पांजलि के पिता उमेद दास कोरबा के रहने वाले थे। वे सिंगरौली में SECL में नौकरी करते थे और उनका हाल ही में निधन हो गया था। उनकी मां वर्तमान में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत हैं। मां और दोनों बेटी सिंगरौली में रहते थे।पुष्पांजलि महंत छोटी बहनभोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती थी, वह सिंगरौली में घर आई हुई थी..। घटना वाले दिन 22 जून को  घर में कोई नहीं था। बड़ी बहन जब लौटी तो देखी कि बहन की लाश नग्न अवस्था में खिड़की के ड्रिल में बंधी हुई थी….। परिजनों ने मोरवा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया..। लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप को दर्ज नहीं किया जिसके बाद परिजन शव कोरबा के बलिया ले आए। 24 जून को सामाजिक बैठक के बाद अगले दिन उचित कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, घटना के तीन दिन तक युवती का शव मोरवा के एक अस्पताल के बाहर रखा रहा। स्थानीय डॉक्टरों ने शव खराब होने का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम से मना कर दिया। इसके बाद शव को रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया…।परिजनों का आरोप है कि पुलिस उन्हें थाने से भगा रही है..। चार दिन बीतने के बाद भी न तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई  न ही मामले में कोई कार्रवाई की गई.। इससे नाराज होकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के आमगांव चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

मोरवा थाना पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। रीवा मेडिकल कॉलेज में होने वाले पोस्टमार्टम के बाद मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

आपको बता दे 15 दिन पहले भाटापारा की एक लड़की को ससुराल वालो ने घर के ऊपर से फेक दिया था ..जिससे उसकी मौत हो गई थी ..पुलिस से सहयोग नही मिलने के कारण वे बेटी के शव को भाटापारा ले आए और उनका अतिम संस्कार किया था ,,कोरबा से VCN टाइम्स की रिपोर्ट ,,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments