बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोडऩे की खबर आ रही है। जिले में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष सहित कांग्रेस समर्थित सभी पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा पूर्व एल्डरमेनों ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। सभी ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को व्हाट्सएप के माध्यम से अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने भ्रष्टाचार का आरोप के चलते इस्तीफा दिया है। दरअसल, भटगांव नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। विधायक कविता प्राण लहरे के साथ कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया था। अब ऐसे में भटगांव नगर के जनप्रतिनिधियों का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

