Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान..रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष के लिए.....

कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान..रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष के लिए.. कार्यकर्ताओं की पहली पसंद राम गिडलानी,,

रायपुर-कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठनात्मक सृजन अभियान के तहत जिले में नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार का चुनाव खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार नेताओं की जगह कार्यकर्ताओं की राय को तरजीह दी जा रही है। पार्टी हाईकमान ने साफ कर दिया है कि जिला अध्यक्ष पद पर वही बैठेगा, जिसे कार्यकर्ताओं और जमीनी संगठन का समर्थन मिलेगा।

एक ओर जहां रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष के लिए एक दर्जन से अधिक दावेदारों ने आवेदन किए हैं,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम गिडलानी का नाम मजबूती के साथ सामने आया है। कांग्रेस के लिए समर्पित गिडलानी को जिले के कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन प्राप्त है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में मात्र एक विधानसभा में परचम लहराया था . वहां की जिम्मेदारी राम गिडलानी को सौपी गई थी ।असम के चुनाव में कांग्रेस हाई कमान द्वारा प्रचार के लिए राम गिडलानी भेजा गया था।

नगर पालिका चुनाव में भी उनके द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी। हालांकि इस बार नेताओं की जगह कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जा रहा है। बावजूद इसके जमीनी संगठन का समर्थन रामगिडलानी को ही ज्यादा मिलेगा। उनका रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष पर ना लगभग तय माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments