Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांकेर के बाद अब धमतरी में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को...

कांकेर के बाद अब धमतरी में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा,

धमतरी -छत्तीसगढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांकेर के बाद अब इसी तरह का एक बवाल छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सामने आया है। नगरी नगर पंचायत क्षेत्र में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने की तैयारी के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला ने पूर्व में हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। महिला की मृत्यु के बाद परिजन ईसाई रीति-रिवाज से शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

विवाद की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर एसडीएम, एसडीओपी सहित पुलिस का भारी बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित रखी जा सके। प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments