जगदलपुर -देश से नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में सुरक्षा बल के जवानों को आज एक और बड़ी कामयाबी मिली है ..। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश की सीमा पर पूर्वी गोदावरी जिले के मारेडुमिल्ली और GM वालसा के जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए है..पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. वही इस मुठभेड़ मेंनक्सलियों के टॉप लीडर देवजी के मारे जाने की भी खबर है .. जबकि एक नक्सली की पहचान मेटुरी जोगा राव उर्फ ‘शंकर’ के रूप में हुई है, जो आंध्र–ओडिशा बॉर्डर (AOB) .डिवीजन का टेक्निकल एक्सपर्ट माना जाता था.
छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं…..। मुठभेड़ में पोलिथ ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी के मारे जाने के साथ .मेटुरी जोगा राव उर्फ ‘शंकर भी मारा गया है.जो नक्सलियों में संगठन का टॉप IED एक्सपर्ट तकनीकी संचालन का सबसे बड़ा जिम्मेदार माना जाता था । सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, टेक शंकर ही वह कैडर था जिसने पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ और AOB क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर किए गए लगभग सभी बड़े लैंडमाइन और IED हमलों को डिजाइन और निष्पादित किया था.””। पुलिस ने बताया कि वह हथियार निर्माण, संचार प्रणाली और विस्फोटक उपकरणों की डिजाइनिंग में माहिर था, और इसी विशेषज्ञता के चलते वह संगठन की “टेक्निकल रीढ़” माना जाता था.। मारे गए सभी नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं ..साथ हि नक्सलियों की पहचान हो चुकी है,….. आपको बता दे इसी इलाके में एक दिन पहले हिड़मा. उसकी पत्नी सहित 6 नक्सलियों को ढेर किया गया था।
जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से आंध्र–ओडिशा सीमा क्षेत्र में नक्सली गतिविधि में वृद्धि की सूचना मिल रही थी. इनपुट मिले थे कि नक्सली जंगलों के भीतर नए ठिकाने बना रहे हैं.और कैडर को दोबारा सक्रिय कर छत्तीसगढ़ की ओर से नए समूह राज्य की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं. सी आधार पर आंध्र प्रदेश ग्रेहाउंड्स और अन्य एजेंसियों ने मंगलवार को एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप बुधवार सुबह GM वालसा इलाके में मुठभेड़ हुई. 17 नवंबर को भी सुरक्षा बलों ने मारेडुमिल्ली क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें कुख्यात नक्सली नेता हिड़मा सहित छह नक्सली मारे गए थे. उन्हीं से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त टीमों ने AOB क्षेत्र में फैले नक्सली नेटवर्क पर विशेष फोकस किया और लगातार कई जिलों में ऑपरेशन चलाए गए .
यह भी जानकारी मिली है कि सुरक्षा बलों ने चलाए गए अभियान के दौरान 45 हथियार, 272 कारतूस, दो मैगजीन, 750 ग्राम वायर और कई तकनीकी उपकरण व दस्तावेज बरामद किए हैं. फील्ड स्टाफ ने पूरी योजना के अनुसार, बिना किसी हानि के ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया है. इंटेलिजेंस विभाग ने लगातार नक्सलियों की गतिविधियों की निगरानी की और सही समय का इंतज़ार करने के बाद निर्णायक कार्रवाई की गई .”बियुरो रिपोर्ट VCN टाइम्स जगदलपुर

