Monday, February 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़कर्क, सिंह और मकर राशि वालों को आज मिलेगी आर्थिक मजबूती,

कर्क, सिंह और मकर राशि वालों को आज मिलेगी आर्थिक मजबूती,

आज 30 सितंबरका राशिफल
मेष आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। यदि आपको कुछ शारीरिक कष्ट था, तो उनके कष्टों में कोई कमी हो सकती है, लेकिन आप डॉक्टरी परामर्श लेते रहें। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करने पर सोच विचार कर रहे थे, वह अभी फाइनल नहीं होगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी।
वृष आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है, जिससे आपका मन प्रसन्न  रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर संतान की समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह समाप्त हो सकती हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे, इसके लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। मित्रों के साथ आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने निजी मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।
मिथुन आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको किसी निर्णय को लेने में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका मन किसी काम के पूरा न होने से थोड़ा परेशान रहेगा। आप यदि जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान हैं तो उसमें आपको अपने भाइयों से कोई मदद मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा।
कर्क आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आने वाला है। परिवार में आज किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी कुछ समस्याओं के कारण आपके विरोधी भी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। पिताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी समस्या के समाधान के लिए आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी।
सिंह आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप किसी बाद विवाद से दूर रहे, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी डील लेकर आ रहा है। जो लोग व्यवसाय में कोई बड़ा डिसीजन लेने वाले हैं, उन्हें कुछ समय रुकना होगा।
कन्या आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपको किसी बड़े काम में साझेदारी बनाने से बचना होगा। किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से आप किसी उलझन को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी।
तुलाआज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। आपके मन किसी काम को लेकर परेशान रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपकी परेशानियों को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप किसी की बात से नाराज हो सकते हैं। यदि आप किसी लड़ाई झगड़े में पड़े, तो उसमें आपको अपमानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से किसी काम को लेकर बातचीत करेंगे, जिसमें आप उनके बात पर अमल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में  किसी अपने की बात से आपका मन दुखी रहेगा और जीवनसाथी के साथ  आप कहीं बाहर जाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपके किसी मित्र से यदि लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी  दूर होगा। विद्यार्थियों को आज इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।
वृश्चिक आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में  किसी अपने की बात से आपका मन दुखी रहेगा और जीवनसाथी के साथ  आप कहीं बाहर जाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपके किसी मित्र से यदि लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी  दूर होगा। विद्यार्थियों को आज इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।
मकर आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में मामले में आपको जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके किसी काम महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें , नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में  किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपकी किसी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
कुंभआज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कोई नुकसान होने की पूरी संभावना है।  नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आप जीवनसाथी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह आपकी बातों को समझेंगे नहीं । कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आपने किसी संपत्ति का सौदा माता-पिता के पूछे बिना किया, तो उनसे आपको धोखा मिल सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments