मकर-आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर चिंता बनी रहेगी, जो व्यर्थ होगी, लेकिन आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें, तभी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ आसानी से कमा पाएंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है, लेकिन आप इधर-उधर के कामों में ना पड़े। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी दूर होगा।
कुंभ-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे, क्योंकि आप बेवजह क्रोध करेंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। व्यवसाय में आपको अपने मित्रों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बढ़ाएं दूर होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उसमें ढील दे सकते हैं।
मीन-आज का दिन आपकी साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको व्यापार में कोई जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है और आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने चोरी होने का भय सता रहा है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने खानपान पर ध्यान दें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।