Saturday, March 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़कन्या, तुला और मीन राशि वालों को करियर में मिल सकती है...

कन्या, तुला और मीन राशि वालों को करियर में मिल सकती है सफलता

आज 18 दिसंबर का राशिफल

मेष-आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने पिताजी की सेहत में समस्या महसूस होगी। आप अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचार कर दें, क्योंकि आपको उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। किसी मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
वृषभ –आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं, जो आपकी इनकम को बढ़ाएगी। किसी मकान, दुकान, प्लाट आदि की खरीदारी करते समय आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। संतान किसी खेलकूद के प्रतियोगिता में भाग ले सकती है।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप कामों को आसानी से पूरा करेंगे। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। कहीं घूमने फिरने का आपको मौका मिल सकता है। किसी मित्र के लिए आप कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
कर्क- आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर निराशा रहेगी, क्योंकि काम पूरा हो-ने में समस्या आएगी। यदि आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो वहां आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलने की आवश्यकता है। बेफिजूल का खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन भी बढ़ेगी, जो आपको परेशानी देगी, इसलिए आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करनी होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments