Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़एयर स्ट्राइक पर बीजेपी नेता बोले- सिंदूर का बदला सिंदूर..कांग्रेस नेताओं ने...

एयर स्ट्राइक पर बीजेपी नेता बोले- सिंदूर का बदला सिंदूर..कांग्रेस नेताओं ने कहा आतंक को जड़ से खत्म करें

तिल्दा नेवरा -भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ देश भर में खुशी का माहौल है. आतंकियों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई से पुरे देश लोग खुश है..भारतीय सेना के पराक्रम का यह एक ऐसा अवसर है जहापूरा देश उस पक्ष में खड़ा है. पहलगाम हमले में जिन लोगों ने अपनों को खोया और खोने के बाद पूरे देश ने उस पीड़ा को साझा किया आज वो आंसू कुछ तो ठहर जाएंगे.

पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में भारतीय सेना की तारीफ की है। वही छत्तीसगढ़ में भी खुशी का माहौल है। तिल्दा में भाजपा नेता महेश अग्रवाल की आफिस के सामने जमकर आतिशबाजी की गई। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए। तिरंगा लहराया गया।वही स्टेशन चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने भारत माता के जयकारे लगाते फटाके फोड़े .शहर के कई मुहल्लों में बच्चो ने हाथो में तिरगा लेकर रैली निकली .

भाजपा नेता विकास कोटवानी ने कहा भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को नेस्तानाबूद किया है । आज 140 करोड़ देशवासियों का सीना गर्व से भरा हुआ है। यह मोदी जी का नया भारत है, घर में घुसेगा भी और करारा जवाब भी देगा।

,महेश अग्रवाल

भाजपा नेता महेश अग्रवाल ने पहलागम में 26 निर्दोश लोगों की जबसे आतंकियों ने निर्मम हत्या की तबसे पूरा देश में आवाज उठ रही थी। हमारी सेना के ऑपरेशन सिंदूर का हर भारतीय समर्थन करता है, हर भारतीय गौरवान्वित है, हमारी सेना के ऊपर हमें गर्व है। आतंकवाद हमेशा के लिए समाप्त होना चाहिए।

स्वाती वर्मा जिला पंचायत सदस्य

भाजपा नेत्री स्वाती वर्मा ने कहा कि देश को अपने सशस्त्र बलों के अदम्य साहस पर गर्व है. ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया है. उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में, राष्ट्र प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के अपने संकल्प पर अडिग है. मोदी सरकार आतंकवाद के हर कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प है, जिससे स्थायी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

दीपक शर्मा

भाजपा नेता दीपक शर्मा  भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और न ही कभी करेंगे। भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है। हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग हैं। हम भारतीय कभी गलत नहीं करते, लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करता है तो फिर हम सहते नहीं।

 

राजेश कोटवानी

पार्षद राजेश कोटवानी ने कहा- भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंक पर कड़ा प्रहार किया है। मै पूरे वार्ड वासियों के साथ इस कार्रवाई का स्वागत करता हु भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना को सलाम करता  हूं आज पहलगाम पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिला है…

 

पार्षद किरण छाबडिया ने ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि यह नया भारत है जो भारत की तरफ आंख उठायेगा. भारत उससे बदला जरूर लगा क्योंकि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं.. भारतीय सेवा के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हैं. यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है. पहलगाम में मारे गए लोगों का बदला हमारी सेवा ने आतंकवादियों को मार कर लिया है.

 

युवा नेता मोतीलाल हिंदुजा ने कहा“मुझे भारतीय सेना पर बहुत गर्व है, उन्होंने असाधारण रूप से मापा हुआ कार्य किया है. मैं भारत सरकार के बयान की सराहना करती हूं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह बहुत मापा हुआ कार्य है, और मैं इसका सम्मान करती हूं क्योंकि यह लड़ाई किसी देश या किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है, यह आतंकवाद के खिलाफ है”

रामेश्वर गांची

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामेश्वर गांची ने कहा कि एक जिम्मेदार मुल्क के रूप में भारत ने अपने झंडे का मान और ऊंचा किया है. यह भारतीय सेना के पराक्रम का अवसर है. पूरा देश उस पक्ष में खड़ा है. उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य के नाम उनको बारंबार प्रणाम.

उधोगपति …शिव अग्रवाल ने कहाजिस तरह से हमारी भारत माता की माताओं-बहनों का सिंदूर छीना गया था, सिंदूर धोया गया था, उसी की भाषा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करके आतंक के आकाओं को जवाब मिला है. भारतीय सेना ने जो किया है उससे 140 करोड़ देशवासियों को गर्व है.एंकर इसके अलावा और कई लोगों ने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments