Homeछत्तीसगढ़एग्जाम देने गए थे छात्र, तभी हॉस्टल सेहो गए 15 लैपटॉप चोरी,...

एग्जाम देने गए थे छात्र, तभी हॉस्टल सेहो गए 15 लैपटॉप चोरी, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

रायपुर -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, यहां IIIT में करीब 15 लैपटॉप चोरी हो गए हैं। घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।

Raipur IIIT College Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना राखी थाना क्षेत्र का है, जहां नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी छात्र एग्जाम देने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान शातिर चार हॉस्टल में काम करने के बहाने से घुस गया और लैपटॉप चोरी कर लिया।

घटना के बाद अब शातिर चोर का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें वो लैपटॉप चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल घटना की शिकायत राखा थाना को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments