तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।उदयनिधि सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में भी मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में “तृषा, तृषा” के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।” बाद में सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था।पुलिस ने उनके खिलाफ 6 धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।तमिलनाडु की राजनीति में हाई प्रोफाइल गिरफ्तारियां नई नहीं हैं. इस राज्य में करुणानिधि गिरफ्तार हो चुके हैं, जयललिता अरेस्ट हो चुकी हैं.
तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ का प्रदेशव्यापी दो दिवसीय आंदोलन शुरू हो गया है। आंदोलन के पहले दिन प्रदेशभर से बड़ी संख्या में संविदा शिक्षक और कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मानदेय में वृद्धि, समय पर वेतन भुगतान, सेवा सुरक्षा और शासकीय कर्मचारियों की तरह सुविधाएं सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि वर्षों से संविदा पर कार्य करने के बावजूद उन्हें न तो उचित वेतन मिल रहा है और न ही सेवा सुरक्षा। यदि सरकार ने जल्द मांगें पूरी नहीं कीं तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।jkuhygtf
5 सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा शिक्षकों का प्रदेशव्यापी आंदोलन,
पाकिस्तान में पिछले कुछ वर्षों से एक ऐसा सिलसिला देखने को मिल रहा है, जिसने वहां की सुरक्षा एजेंसियों, आतंकवादी संगठनों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM), हिजबुल मुजाहिदीन और अल-बद्र जैसे भारत विरोधी आतंकी संगठनों से जुड़े कई प्रमुख चेहरे अलग-अलग शहरों में अज्ञात हमलावरों की गोलियों का निशाना बन गए. अधिकांश मामलों में हमलावर मौके से फरार हो गए और इनमें से कई हत्याओं की की जांच आज भी अधूरी है. दावा किया जा रहा है कि साल 2020 से अब तक संगठन के 30 से अधिक सदस्य पाकिस्तान में मारे जा चुके हैं
पाकिस्तानी आतंकियों में ये खौफ अच्छा है.
छत्तीसगढ़ में खेलों को नई उड़ान देने की तैयारी शुरू हो गई है। खेल मंत्री अरुण साव ने घोषणा की है कि प्रदेश में जल्द ही हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साल 2014 के बाद पहली बार प्रदेश के प्रशिक्षकों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का अवसर मिला है। फिलहाल 14 प्रशिक्षकों को पटियाला में विशेष ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार बजट बढ़ा रही है। वर्ष 2024 में खेल विभाग का बजट 104 करोड़ रुपये था, जिसे इस साल बढ़ाकर 304 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में जल्द ही 34 नए प्रशिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेलों को नई दिशा मिल सकेगी।
छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग का होगा आयोजन,
राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 19 लाख रुपये कीमत का 191 किलो गांजा जब्त किया है। तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर एक ट्रक की जांच के दौरान यह कार्रवाई की। ट्रक से 191 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 19 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई चेन और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
19 लाख का 191 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ कांवड़िए कांवड़ के साथ सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान हरिद्वार जल लेने जा रहे दो अन्य कांवड़ियों की बाइक ने उनकी कांवड़ को टक्कर मार दी।इससे कांवड़ खंडित हो गई। दोनों गुटों में बहस और मारपीट शुरू हो गई। SP अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची।कांवड़ को बाइक से टक्कर मारने वाले सोनू और उसके साथी को जीप से ले जाने लगी, तभी कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। गाड़ी से खींचकर पीटने लगे। बीच-बचाव में सिपाही के हाथ, कंधे-चेहरे पर चोटें आईं हैं।
.
शिवपुरी जिले की रन्नोद नगर पंचायत का अनूठा कारनामा सामने आया है। जहां एक युवक अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गया था, लेकिन नगर परिषद ने उसी का मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया दिया। अब युवक इसे सुधरवाने के लिए चक्कर काटने को मजबूर है। नगर परिषद में सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़ित कलेक्टर की जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा।मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले की रन्नौद नगर परिषद की लापरवाही ने एक जीवित युवक को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया। पीड़ित युवक गिटला आदिवासी ने बताया कि 2022 में उसके पिताजी जगनी आदिवासी की मौत हो गई थी और एक साल पहले उसकी अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन नगर परिषद ने गलती से उसी के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
जब खुद को जिंदा साबित करने कलेक्टर के पास पहुंचा युवक
बिजनौरमें चार अगस्त बिजनौर जिले में अपने माता-पिता के साथ जंगल से घर लौट रहे एक लड़के की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।वन रेंजर सचिन शर्मा ने मंगलवार को बताया कि नगीना देहात के सिगनीवाला गांव में सोमवार देर शाम आठ वर्षीय रवि अपने माता-पिता के साथ खेत से घर लौट रहा था, तभी अचानक आया तेंदुआ उसे दबोचकर गन्ने के खेत में ले गया।उन्होंने बताया कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब खेत में गये तो वहां रवि गंभीर रूप से घायल था और उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी।शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।
तेंदुए के हमले में हुई एक लड़के की मौत

