Wednesday, February 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स ने मनाया महिला दिवस ; महिलाएं सशक्त बनने...

अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स ने मनाया महिला दिवस ; महिलाएं सशक्त बनने के लिए निर्भय होकर संघर्ष करें’

तिल्दा नेवरा : समीपस्थ क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स द्वारा शनिवार को  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल,कॉलेज, अस्पताल और कारखाने में कार्यरत महिला कर्मियों का संयत्र  के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ और उपहार देकर स्वागत कर सम्मान किया। इस अवसर पर महिला कर्मियों ने मनमोहक प्रस्तुतिया  दी। वही सबने अपने जीवन के सुखद पल और अनुभव साझा किया।

अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट के यूनिट हैड देबनाथ गुहा ने अपने संबोधन में कहा। कि भारतवर्ष में आदिकाल से ही महिलाओं को सम्मानित दर्जा प्रदान किया जाता है। देवी देवताओं के अवतारों में भी सीताराम और राधेश्याम कहकर सम्मान-सूचक रूप में हम महिलाओं का स्मरण ही पहले करते हैं।

एच आर प्रमुख विकास वर्मा ने कहा अधिकाधिक संख्या में महिलाओं को नौकरी देने के प्रति अल्ट्राटेक ग्रुप ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण आदित्य बिड़ला ग्रुप प्रतिबद्ध है। माइंस प्रमुख बी पी मिश्रा ने कहा महिलाओं को उस स्तर तक उठाया जाए ताकि वे किसी विशेष दर्जे की मोहताज न रहें। साथ ही महिला दिवस जैसे आयोजनों की आवश्यकता ही न पड़े।उन्होंने महिलाओ से आव्हान किया कि महिलाएं सशक्त बनने के लिए निर्भय होकर संघर्ष करें’
महिलाओं की ओर से डॉक्टर गौरी अधौलिया और पूर्णिमा परमार ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर आभार जताया। वरिष्ठ अघिकारियों के साथ स्नेहभोज में सम्मिलित होकर महिलाओं ने आपसी मेल-जोल बढ़ाते हुए। एक सौहार्दपूर्ण वातावरण का लुत्फ़ उठाया।

कार्यक्रम का संचालन डी एच-एच आर सुधींद्र पंडा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयंत्र के एचआर टीम की विशेष सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments