Saturday, February 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़अमृत भारत स्टेशन योजना: तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का काम धीमा,...

अमृत भारत स्टेशन योजना: तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का काम धीमा, निर्माण कार्य अवधि समाप्त के बाद भी 50 प्रतिशत कार्य अपूर्ण

समाचार क्रमांक

अमृत भारत स्टेशन योजना

तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का काम धीमा,निर्माण कार्य अवधि समाप्त के बाद भी 50 प्रतिशत कार्य अपूर्ण

23 फरवरी को बिलासपुर मुख्यालय में बैठक:जोनल सलाहकार समिति सदस्य दीपक शर्मा,करेगे चर्चा

फोटो

हरिभूमि न्यूज़ <<।तिल्दा नेवरा।

अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना में हो रहे विलंब,और निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण यात्री और स्थानीय लोग नाराज है ।यात्रियों को दैनिक असुविधाओं, मलबे और निर्माण के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,नियमानुसार कार्य पूर्ण हो जाना था।बावजूद  50 प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति की बैठक 23 फरवरी को बिलासपुर मुख्यालय में होने जा रही है बैठक में इस मुद्दे को रेलवे बोर्ड के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य और जोनल सलाहकार समिति सदस्य दीपक शर्मा जोर शोर से उठाएगे ।साथ ही प्रादेशिक रेल मांगो को भी मुखरता के साथर खेगे ।

जोनल सलाहकार समिति सदस्य दीपक शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय सलाहकार समिति के इस सत्र की दूसरी बैठक23 फरवरी को बिलासपुर मुख्यालय में होने जा रही हैबैठक में  समस्याओं पर समीक्षा कर प्रस्ताव रेल मंत्रालय से स्वीकृति की मांग की जाएगी। साथ ही तिल्दा नेवरा, भाटापारा रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ के कारणों की जाँच कर कार्यवाही करने के साथ निर्माण में गति लाने की मांग की जाएगी , उन्होंने माना की  निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले का तिल्दा नेवरा महत्वपूर्ण नगर होने के साथ राज्य का दुसरा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी है, तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ राज्य के 02 महत्वपूर्व राजस्व जिला बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा) के लिए सबसे नजदीक का सीधा रेलवे स्टेशन है इसके अतिरिक्त और भी छोटे बड़े महत्वपूर्व नगरों के लिए भी तिल्दा नेवरा सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन है। यात्री ट्रेनों की सुविधा कम होने के कारण तिल्दा नेवरा क्षेत्र सहित उपरोक्त क्षेत्र की आम जनता को यात्रा से वंचित होना पड़ता है या फिर ज्यादा खर्च और ज्यादा जोखिम के साथ अन्य यात्रा संसाधनों और अन्य स्टेशनों से यात्रा करने मजबूर होना पड़ता है |वर्तमान में तिल्दा नेवरा स्टेशन से 500 किलोमीटर से अधिक की केवल 12 जोड़ी यात्री ट्रेने है जिनमें केवल 07 ट्रेन प्रतिदिन चलने वाली है 01 ट्रेन सप्ताह में 05 दिवस, 01 ट्रेन सप्ताह में 02 दिवस, और 03 ट्रेन सप्ताह में 01 दिवस ही चलने वाली है |

स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से प्रारंभ और समाप्त होने वाली यात्री ट्रेन के स्टॉपेज की मांग समय समय पर की जाती रही है ।. दक्षिण भारत के  लिए महत्वपूर्ण गाड़ी संख्या 12251/12252 वैनगंगा एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन), पश्चिमी भारत के लिए महत्वपूर्ण गाड़ी संख्या 12849/12850 बिलासपुर-पूणे-बिलासपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में 01 दिन), पर्यटन, धार्मिक यात्रा के साथ साथ व्यावसायिक रोजगार, मजदुर वर्ग बहुत अधिक संख्या में तिल्दा नेवरा औद्योगिक क्षेत्र आना जाना करते है साथ ही बरौनी के मार्ग में अनेक ऐसे स्टेशन है जिनके लिए तिल्दा नेवरा स्टेशन से सीधी गाड़ी नहीं है | 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (प्रतिदिन दिन), तिल्दा नेवरा से उज्जैन और जोधपुर क्षेत्र के लिए एक भी सीधी ट्रेन नही है तिल्दा नेवरा स्टेशन से जयपुर के लिए भी सप्ताह में 01 दिन ट्रेन है, 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन), के ठहराव से तिल्दा नेवरा क्षेत्र को जयपुर क्षेत्र लिए सप्ताह में 03 दिन ट्रेन मिलेगी।

गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग-नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन), इसी मार्ग पर व्हाया अयोध्या केवल 01 दिवसीय ट्रेन का तिल्दा नेवरा में ठहराव है, इस ट्रेन के ठहराव से तिल्दा नेवरा में गोरखपुर के लिए सप्ताह में 03 दिन ट्रेन प्राप्त होगी, 22647/ 22648 कोरबा-त्रिवेंद्रम-कोरबा एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन)चलती है . इस मार्ग के लिए तिल्दा नेवरा स्टेशन से कोई  भी यात्री ट्रेन नही है, पर्यटन, धार्मिक यात्रा के साथ साथ रोग उपचार, व्यावसायिक रोजगार यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, 12823/12824 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन), यह कि कटनी मार्ग के लिए दिन में एक भी यात्री  ट्रेन तिल्दा नेवरा स्टेशन से नही है. साथ ही सागर के लिए भी तिल्दा नेवरा से कोई ट्रेन नही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली विशेष ट्रेनों स्पेशल ट्रेनों का तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन में ठहराव दिये जाने की भी मांग की गई है।

तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2/3 का फुट रैंप ब्रिज अत्यंत सकरा है जिसमें केवल एक यात्री ही सामान लेकर सुव्यवस्थित रूप से आना जाना कर सकता है। प्लेटफार्म क्रमांक 2/3 में चौड़े फूट ओवर ब्रिज लिफ्ट एक्सीलेटर सहित प्रावधान किए जाने, तिल्दा नेवरा स्टेशन में भाटापारा की ओर एस्किलेटर युक्त पैदल उपरी ब्रिज का निर्माण किए जाने की मांग रखी है वर्तमान रैम्प युक्त पैदल उपरी पुल प्लेटफार्म के बिलकुल एकतरफा रायपुर छोर की ओर हो गया है, जिससे यात्रियो को सामान लेकर प्लेटफार्म के अन्दर आना या बहार जाने के लिए एक छोर से दूसरी छोर की ओर जाना पड़ता है, जोकिन यात्रियों के लिए बहुत ही कष्टकारी है |

नई ट्रेन की मांग
अंबिकापुर से डोंगरगढ़/ गोंदिया इंटर सिटी एक्सप्रेस चलायी जाना चाहिए इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने की मांग की गई है।

बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस का दुर्ग तक विस्तार :
गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस को दुर्ग तक विस्तार किए जाने के लिए  यात्री हित में बहुत पुरानी मांग है, इसके इसके विस्तार में मेंटेनेंस टाइमिंग और स्थान की समस्या जारी है जानकारी अनुसार रीवा में पर्याप्त समय मेंटेनेंस हेतु उपलब्ध है परंतु इसके मेंटेनेंस के लिए पश्चिम मध्य रेलवे अनुमति होती है तो इस ट्रेन को दुर्ग तक विस्तारित करने में कोई असुविधा नहीं होगी। वर्तमान में इसका मेंटेनेंस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किया जाता है और दुर्ग तक विस्तारित करने में मेंटेनेंस हेतु पर्याप्त समय उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

रायपुर में ट्रिब्यूनल कोर्ट :
रेल संबंधी व्यावसायिक विवादों के निपटान के लिए रायपुर में ट्रिब्यूनल कोर्ट की स्थापना की मांग रखी गई है वर्तमान में व्यापारियों को भोपाल जाना पड़ता हैं। और बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments