Homeछत्तीसगढ़अंबिकापुर: चलते हाइवा में अचानक लगी आग, चालक समेत तीन लोग बुरी...

अंबिकापुर: चलते हाइवा में अचानक लगी आग, चालक समेत तीन लोग बुरी तरह झुलसे

अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते हाइवा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं आग की लपटों और धुएं के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।

सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments