Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़यूट्यूबर मोहनीश कर्ष की तेज रफ्तार स्टंट ही बन गया मौत का...

यूट्यूबर मोहनीश कर्ष की तेज रफ्तार स्टंट ही बन गया मौत का कारण

कोरबा। यूट्यूबर मोहनीश कर्ष एक तेज बाइकर के नाम में जाने जाते थे और तेज रफ्तार ही उसकी मौत का कारण बना। यूट्यूबर मोहनीश कर्ष अपने दोस्त के साथ स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर यूट्यूब वीडियो बनाने निकला था। मोहनीश अपने मां बाप का इकलौता बेटा था,एक बहन है। घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं।
तेज रफ्तार से वीडियो बनाने के लिए प्रसिद्ध यूट्यूबर, 24 वर्षीय मोहनीश कुमार कर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब मोहनीश अपने एक मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर दर्री थाना क्षेत्र के बरमपुर नहर बायपास मार्ग से गुजर रहा था। अचानक, उसकी तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मोहनीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मोहनीश कुमार कुसमुंडा क्षेत्र के, एक शिक्षक के पुत्र थे और वे यूट्यूब पर अपनी तेज रफ्तार वीडियो के लिए मशहूर थे। हादसे के समय वे एक नई वीडियो के लिए शूटिंग कर रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके मित्र को राहगीरों ने त्वरित सहायता देकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

मोहनीश हर रविवार छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में जाकर स्पोर्ट्स बाइक पर वीडियो शूट करते थे और उन्हें यूट्यूब पर अपलोड करते थे। उनका यह जुनूनउनकी जान पर भारी पड़ गया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments