छत्तीसगढ़ के बिलासपुर बिलासपुर से शिवरीनारायण जा रही यात्रियों से भरी बस तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवर ब्रिज के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने की चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क बिजली के पोल से जा टकराकर पलट गई ।इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। व्ही हादसे में 30-35 यात्री घायल हैं। घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस बिलासपुर से शिवरीनारायण जा रही थी। गुरु नानक चौक से निकलकर लालखदान ओवर ब्रिज के पास पहुंची थी। तभी बाइक सवार को बचाने की चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क बिजली के पोल से जा टकराकर पलट गई ।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा एक बच्ची की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री थे।
पुलिस का कहना है कि अभी घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

