Sunday, March 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़यात्री ध्यान दे: तीन एक्सप्रेस गाड़ियों को अचानक रद्द,चार एक्सप्रेस गाड़ियों के...

यात्री ध्यान दे: तीन एक्सप्रेस गाड़ियों को अचानक रद्द,चार एक्सप्रेस गाड़ियों के रूट में बदलाव

बिलासपुर-रेलवे ने तीन एक्सप्रेस गाड़ियों को अचानक रद्द कर दिया है जबकि चार एक्सप्रेस गाड़ियों के रूट में बदलाव किया है। इस वजह से हजारों परिवारों में गर्मी की छुट्टी के लिए बनाई गई योजना पर पानी फिर सकता है। रेलवे के मुताबिक चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत गामहारीया और सीनी सेक्शन में पटरियों के की मरम्मत का काम होगा।

ये काम टीआरटी मशीन (ट्रैक रीलेइंग ट्रेन) से होंगे। इस कारण रेलवे ने ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस 21, 24, 28, 31 मई व 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 तथा 28 जून रद्द रहेगी। इसी तरह टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 21 मई व 4, 11, 18, तथा 25 जून को रद्द रहेगी। बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 22 मई व 5, 12, 19 तथा 26 जून को रद्द रहेगी।

इन गाड़ियों के रूट बदले

  • दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 24 व 31 मई और 7, 14, 21 व 28 जून को रूट बदलकर सीनी-कान्ड्रा के रास्ते चलेगी।
  • आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 20 व 27 मई एवं 3, 10, 17 व 24 जून को कान्ड्रा-सीनी के रास्ते चलेगी ।
  • पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्स. 20 व 27 मई और 3, 10, 17 व 24 जून को कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर चलेगी।
  • ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्स. 22 मई एवं 1,8,15,22 व 29 जून को ईब-झारसुगुड़ा रोड- संबलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी।

बिलासपुर-रायपुर समेत चार पैसेंजरों को भी रद्द किया रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले निपनिया यार्ड में रिलीविंग गर्डर की डी- लांचिंग किया जाएगा। इस कारण रेलवे 20 और 21 मई की रात में 9.30 बजे से 1.30 बजे तक अपलाइन पर 4 बजे यातायात सह विद्युत ब्लॉक तथा 20 और 21 मई की रात 9.30 बजे से 11.55 बजे तक अप और मिडिल लाइन पर ब्लॉक रहेगा। इस वजह से बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर, 21 मई, रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर 21 मई, जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर 22 मई, रायपुर-कोरबा पैसेंजर 22 मई रद्द रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments