तिल्दा नेवरा-तिल्दा तहसील के ग्राम छतौद में सरपंच के द्वारा गांव में विस्फोटक संग्रहण एवं विक्रय के लिए जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र को रद्द करने की मांग को लेकर.एवं सरपंच पति और उपसरपंच और कुछ पंचों के द्वारा ग्रामीणों को धमकी देने के विरोध में शुक्रवार की रात हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने तिल्दा थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया,लगभग 10 ट्रैक्टरों से पहुंचे ग्रामीण जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं के द्वारा सरपंच पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए तत्काल N.O.C को रद्द करने मांगकरते हुए लगभग 1 घंटे तक थाना परिसर में धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी करने के बाद सभी प्रदर्शनकारी दीनदयाल चौक के पास आकर चक्का जाम कर दियाऔर धरने पर बैठ गाए..। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने सरपंच के कहने पर गांव के कुछ लोगों के विरुद्ध जुर्म दर्ज किया है. हालांकि पुलिस ने सांप तौर पर कहा कि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है सरपंच के द्वारा एक आवेदन दिया गया है ..

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच के द्वारा गांव में बिना ग्राम सभा की बैठक बुलाए विस्फोट संग्रहण के लिए आवेदक से लेनदेन कर सरपंच और पंचों ने मिलकर अनापत्ति प्रमाण जारी कर दिया.जबकि इस बात की जानकारी किसी भी ग्रामीण व्यक्ति को नहीं दी गई थी. इस बात की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब एक समाचार पत्र में आवेदक रायपुर मोवा निवासी उषा एस्टते द्वारा ग्राम पंचायत छतौद की भूमि खसरा नंबर 1060 / 2 -10 60 / 3 की मांग विस्फोटक संग्रहण एवं विक्रय के लिए की गई थी, जिसकी सुनवाई 1 दिसंबर 2023 को तिल्दा अनुभाभिकीय दंडाधिकारी कार्यालय में रखी गई थी। हालांकि जिस समाचार पत्र में इश्तिहार प्रकाशित किया गया था उसे दिन गांव में समाचार पत्र नहीं बंटवाया गया था,ताकि ग्रामीणों को जानकारी ना मिल सके, और आवेदक संस्था को भूमि पर पटाखा भंडारण करने अनापत्ति प्रमाण देने का विरोध ना हो सके,उधर जब इसकी जानकारी ग्रामीणों की हुई तो ग्रामीणों ने गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों की बैठक बुलाई,जिसमें सरपंच और सभी पंचों को भी आमंत्रित किया गया,बैठक में अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने का ग्रामीणों ने विरोध कर तत्काल रद्द करने की मांग सरपंच की गई , लेकिन सरपंच पति और सरपंच ने अनापत्ति प्रमाण पत्र रद्द करने से साफ इनकार कर दिया और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर वे लोग थाने आ गए..

इस बात से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और 10 ट्रैक्टरों में महिला पुरुष बच्चे बैठकर जनपद सदस्य स्वाती वर्मा के नेतृत्व में थाने पहुंच गए.. और सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए.. थाने में पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि सरपंच के आवेदन पर किसी भी ग्रामीण पर जुर्म दर्ज नहीं किया गया है.. उसके बाद ग्रामीण सरपंच पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे और थाने से बाहर निकलकर वह दीनदयाल चौक पर आगे और चक्का जाम कर दिए समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण चौक के चारों तरफ धरने पर बैठे हुए थे..धरने में तामेश्वर वर्मा पूर्व सरपंच चेतन साहू केदार वर्मा लखनलाल साहू महेश साहू सेवाराम वैष्णव पुष्पा वर्मा गिरजा वर्मा श्रद्धा वर्मा जैन कुमारी कोतवाल द्रोपती मानिकपुरी केदारनाथ वर्मा श्रीमती वर्मा सरोजिनी सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

