Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त 

रायपुर छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान छुटपुट घटनाओ को छोड़ शांतिपूर्ण सपन्न हो गया ,सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटीग निरंतर 3 बजे तक चलती रही। 3 के बाद भी कई मतदान केंद्रों में मतदाता वोट डालते रहे।क्यों कि ये मतदाता समय से पहले ही मतदान केदो के अंदर पहुंच चुके थे। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक मतदान किया है।

ग्राम सरकार चुनने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। CM विष्णु देव साय के समाधि समेत  6 पूर्व एवं वर्तमान मंत्रियों के रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं।इसके अलावा भाजपा ,कांग्रेस बड़े नेताओ के रिश्तेदार चुनावी दंगल में है ,

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर सूरजपुर के वीरपुर मतदान केंद्र पहुंची लाइन में लगकर मतदान किया, इसी बीच सूरजपुर के जयनगर में महा वीरपुर में मारपीट हुई है मतदान के दौरान बूथ क्रमांक 7 के पाच प्रत्याशी जाहिदा खातून के समर्थकों ने विजय गुप्ता की जमकर पिटाई कर दी। इसके अलावा रायपुर जिले के आरंग वोटिंग सेंटर में भी पर्ची  लेकर बैठने की बात पर विवाद हुआ है।

रायगढ़ जिला पंचायत के कुकुर्दा ग्राम पंचायत में मत पत्र खत्म हो गए आननं-फानन  में दोपहर 3 बजे मत पत्र की व्यवस्था की गई वार्ड नंबर 10 में कुल 96 मतदाता है जिसमें सिर्फ 52 मत पत्र ही उपलब्ध थे। कई बूथ पर फर्जी मतदान की आशंका जताई गई है। खैरागढ़ शुइख दान जिले में पंचायत चुनाव के दौरान दो दुल्हनों ने अपनी शादी से पहले मतदान किया। उर्तुली के पवन पटेल ने भी हल्दी तेल की रस्मों के बीच मतदान किया।

कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के चितापाली गांव में सरपंच प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह में बदलाव को लेकर विवाद हो गया सरपंच प्रत्याशी तिलोत्तमा को ताला चाबी का चुनाव चिन्ह मिला था उसकी जगह बेलेट  पेपर पर कोई और चुनाव चिन्ह छप गया था । इसी बात को लेकर पोलिंग बूथ पर जमकर विवाद हो गया जिसके चलते 2 घंटे तक मतदान रुका रहा।

कुल मिलाकर 65% मतदान होने की जानकारी मिली है। मतदान सुबह 7 से शुरू हुआ . और 3 तक चला लेकिन कई मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां 5 बजे के बाद भी मतदाता वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिखे। यह मतदाता 3 बजे के पहले से ही मतदान केदो के अंदर पहुंच चुके हैं। मतदान प्रतिशत की सही जानकारी पूर्ण मतदान होने के बाद ही पता चलेगा। ऐसे मतदान केदो में छुटपुट घटनाओं कुशल सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रूप से निपट गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments