आज 1 दिसम्बर का राशिफल
विज्ञापन
सिंह – नौकरी बदलने का सोचा था, तो वह आप बदल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर यदि आपने लापरवाही दिखाई, तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बन सकती है। आपको किसी से धन उधार बहुत ही सोच समझकर लेना होगा, क्योंकि उसे उतारने में आपको समस्या आएगी।
कन्या –आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पठन-पाठन में आपका खूब मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी भी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा और खुद की बुराइयों से दूर रखें। किसी पारिवारिक मामले को आप घर से बाहर न जाने दें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। किसी ने वाहन की खरीदारी आप कर सकते हैं।
तुला –आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर थकान चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोले और आपकी सोच से आपके सहयोगी खुश रहेंगे। आप यदि काम को लेकर कोई सुझाव देंगे, तो आप उस पर अमल अवश्य करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
वृश्चिक –आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर बातचीत चल सकते हैं। आपकी घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो उनमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर भी पूरा ध्यान देंगे।
धनु – शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी खुशियां भी दोगुनी होंगी। किसी घर और मकान आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जिम्मेदारी से काम करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
मकर-कते हैं। संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप उनके साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके कामों को लेकर टेंशन बनी रहेगी।
कुंभ –आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में कोई लापरवाही करने से बचना होगा।
मीन-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन परिवार में कुछ खटपट रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। नौकरी में आपके कामों की सराहना होगी और प्रमोशन की बात भी आगे कर सकते हैं। आप किसी घर, मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी और आपका मनोबल भी और बढ़ेगा।

