तिल्दा नेवरा वार्ड 19 में बुधवार कि शाम उस समय सनसनी फैल हो गई जब एक युवक ने अपने घर के पास मंदिर में लगे घंटे के ऊपर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली,युवक का नाम मुकेश पटेल बताया जा रहा है. घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई, युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है..
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने पत्नी व बच्चों के साथ पुराने वार्ड नंबर 6 में रहता था. युवक कुक का काम करता था.. दोपहर तक वह अपने दोस्तों के साथ मिल-जुल रहा था,और शाम को उसका शव घर के पास स्थित मंदिर के अंदर घंटे मैं बंधी रस्सी में लटकता हुआ मिला.. उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर के पास लोगों की भीड़ लग गई, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई,मौके पर पुलिस के पहुचने के बाद शव को फंदे से उतारा गया ,शव का पंचनामा कर उसे चीर घर में रखा गया है,पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है,आसपास के लोगों से जानकारी जुटाइ जा रही है, वही मंदिर में आत्महत्या करने से मोहल्ले के लोग हैरान है..

