तिल्दा नेवरा
तिल्दा ससहोली रेस्ट हाउस के सामने सिमगा तिल्दा रोड में गुरुवार सुबह हुए हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । युवक जोता से रोज की तरह काम करने अपनी बाइक से ससाहोली आ रहा था। तभी तिल्दा की तरफ से सिमगा की और जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक टक्कर मार उसे कुचल दिया। इस हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर तिल्दा पुलिस वहां पहुंची और शव को का पंचनामा कर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समीप के गाव जोता में रहने वाला 22 वर्षीय युवक सचिन बांधे सासाहोली में संचालित एक मोबाईल दुकान में काम करता था । सुबह करीबन साढ़े 9 बजे अपनी बाइक से काम करने आ रहा था । तभी मोबाइल दुकान से 50 मीटर पहले तिल्दा सिमगा मार्ग पर रेस्ट हाउस के सामने हाईवा के चपेट में आ गया ।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़ फरार हो गया। पुलिस के ट्रक को जब्त कर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है .पुलिस मार्ग कायम कर घटना की जाँच कर रही है ..

