छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर के 3 कुख्यात आरोपी जिला बदर:तीनों पर हत्या का प्रयास,चाकूबाजी जैसे 27 संगीन अपराध हैं दर्ज

रायपुर की पुलिस ने रायपुर के तीन कुख्यात आरोपियों को कोर्ट के आदेश से जिला बदर किया है।इन आरोपियों पर अलग-अलग मामलों पर 27 अपराध दर्ज थे।जिला बदर के बाद अब ये रायपुर और उसकी सीमावर्ती जिलो में भी प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन तीन आरोपियों में से एक अभनपुर, एक सिविल लाइन और एक पंडरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

पहले आरोपी का क्राइम रिकॉर्ड

जिला बदर में एक आरोपी 25 साल का अर्जुन पाटले है। इस पर बीते सालों में 2015 से 21 तक के 9 संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें कुछ गंभीर अपराध भी शामिल हैं। लोगों को डराना, धमकाना, हत्या की कोशिश, गुंडागर्दी, अवैध रूप से हथियार रखना, शराब बेचना रायपुर के अभनपुर ​​​​​​थाने में केस दर्ज हुए हैं।

दूसरे आरोपी का क्राइम रिकॉर्ड

इसके अलावा 25 साल के दूसरे आरोपी लक्ष्मण दीप के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज हैं, जिसमें बीते 2012 से 2023 तक उसने 8 अपराध किए हैं। इसके खिलाफ गुंडागर्दी, मारपीट, चाकूबाजी करना, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देना, हत्या का प्रयास, चाकूबाजी जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं।

तीसरे आरोपी का क्राइम रिकॉर्ड

तीसरे आरोपी 25 साल के छोटू सोना के खिलाफ 2014 से 2022 के बीच गाली-गलौज, मारपीट, लूट, चाकूबाजी, अवैध रूप से शराब बेचना और हथियार रखना जैसे संगीन अपराध सिविल लाइन थाने में दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button