छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।सोमवार को प्रदेश के सभी निकायों के लिए 65 करोड़ से भी अधिक रुपए की पार्षद निधि जारी की गई है।
तिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए 49 लाख 50 हजार रुपए की पार्षद निधि जारी की गई है।
नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के विभाग द्वारा जारी की गई राशि जल्द ही नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में पहुंच जाएगी यह राशि चुंगी क्षतिपूर्ति मके तहत दी गई है।
छत्तीसगढ़ में इस बार मेयर और अध्यक्ष का चुनाव पार्षद नहीं बल्कि जनता करेगी शायद सरकार भूपेश कार्यकाल में बनाए गए नियम का संशोधन करने की तैयारी कर रही है सरकार के सूत्रों के अनुसार नियम में संशोधन किया जा सके इसीलिए नगरी निकाय से प्रपोज मांगा गया है |

