छत्तीसगढ़

SECL धोखाधड़ी केस में CBI की छत्तीसगढ़-MP में सीबीआई की दबिश:सीनियर सर्वेयर और कंपनी मालिक पर FIR

रायपुर- SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) से 6 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में CBI ने सोमवार को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में छापा मारा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जामपाली ओपन कास्ट माइन के सीनियर सर्वेयर और प्राइवेट कंपनी के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दोनों पर आरोप है कि सीनियर सर्वेयर (तत्कालीन कोलियरी सर्वेयर) जामपाली ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ओबीआर (Overburden Removal) के रिकॉर्ड में हेराफेरी की। झूठे रिकॉर्ड के आधार पर SECL को 6 करोड़ 10 लाख 26 हजार 141 रुपए नुकसान पहुंचाया।

CBI की ओर से बताया गया कि, SECL ने जामपाली ओपन कास्ट माइन में गारलैंड नाले से मिट्टी हटाने के लिए अर्थ मूविंग मशीन को किराए पर लेने के लिए टेंडर जारी किया था। इसका काम दो प्राइवेट कंपनियों को दिया गया। लेकिन, आरोपी सीनियर सर्वेयर ने धोखाधड़ी करने हुए कंपनी को अधिक रुपए का भुगतान किया था।

सोमवार को सीबीआई ने मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भी दोनों आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस मामले में कंपनी और सर्वेयर के ठिकानों पर लगातार तलाशी ली जा रही है। सीबीआई की टीम यह भी जांच कर रही है कि इससे पहले सर्वेयर और कंपनी ने कितने पैसों का लेन-देन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button