tilda,पशुधन विकास हेतु अदाणी फाउंडेशन ने चलाया 60 दिनों का निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर,4500 से अधिक पशुओं किया गया उपचार

10 गाव के 350 से अधिक पशुपालकों के 4500 से अधिक पशुओं किया गया उपचार
तिल्दा नेवरा- तिल्दा ब्लॉक में अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन द्वारा 60 दिनों तक पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन 30 दिसंबर को ग्राम रायखेड़ा में किया गया था। उसके बाद से लगातार 60 दिनों शिविर में ग्राम पंचायत ताराशिव, गैतरा, खम्हरिया, गौरखेड़ा, चिचोली,इत्यादि सहित कुल 10 गांवों के 358 पशुपालकों के 4506 पशुओं का उपचार किया गया साथ ही जरूरत मंद पशुओं को दवाइयाँ वितरित की गई। पशुधन संरक्षण के उद्देश्य से ग्रामीण पशु पालकों को उनके गाँव में ही उनके पशुओं का उपचार कर पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना था।

दो महीनों तक चलाए गए इस शिविर में शासकीय पशु विभाग के पशुचिकित्सक डॉ. रामस्वरूप वर्मा, और डॉ. ललित साहू के सहयोग से 2982 बड़े पशुओं, 1016 छोटे पशुओं का सामान्य उपचार एवं 51 पशुओं का बांझपन उपचार किया गया। साथ ही 281 पशु पालकों को मिनरल मिक्सचर,176 पशुओं को डिवर्मिंग एवं कीटनाशक दवाईयों का वितरण किया गया। इसके अलावा अदाणी फाउंडेशन, अपनी अनुबंधित संस्था बाइफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन (BAIF) के सहयोग द्वारा पशु नस्ल संवर्धन कार्यक्रमों के तहत स्थानीय स्तर पर पशु पालकों व पशुओं का सर्वे करना, बीमार पशुओं का उपचार करना, उन्नत नस्ल के बीज का प्रयोग, कृत्रिम गर्भादान (AI) करना तथा नि:शुल्क दवाई वितरण करना इत्यादि कार्यों को अंजाम दे रहा है। साथ ही पशुओं के लिए पशु पालकों के खेत में ‘हरा चारा’ की खेती में भी सहयोग किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायतों के सरपंच सुखबती कुर्रे,पुनीतराम साहू, हेमिन सगरवंशी,नेमसिंग कटारिया, नूतन कोसले, पुष्पा ठाकुरमनीष वर्मा, कविता वर्मा, गुलाब यदु तथा शासकीय पशु विभाग एवं सभी ग्रामों की पशु सखी व अदाणी फाउंडेशन की टीम का विशेष सहयोग रहा।
अदाणी फाउंडेशन रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है, जिनमें स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जाँच शिविरों सहित अपने मोबाईल मेडिकल वैन द्वारा मरीजों को उच्च



