छत्तीसगढ़

मुकाबले पर नजर…संतोष या भूपेश

राजनांदगांव। वैसे तो सूबे में आज तीन लोकसभा क्षेत्र पर मतदान हो रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता राजनांदगांव की सीट को लेकर हैं कि क्या यहां पुन: कमल खिलेगा या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देंगे टक्कर.? वैसे इस सीट को भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल प्रतिष्ठा का मानकर लड़ रही है। चुनावी समर में कुल 15 प्रत्याशी हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के संतोष पांडेय और कांग्रेस के भूपेश बघेल के बीच है। भाजपा व कांग्रेस की नजर महिला व युवा मतदाताओं पर है। पूरे प्रचार अभियान में इन वर्गों को फोकस में रखकर काम किया गया। कुल 18.68 लाख मतदाताओं में 9.38 लाख महिला मतदाता हैं, जबकि युवा मतदाताओं की संख्या 5.06 लाख है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 76.04 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा बढऩे की संभावना है।

चार जिलों और आठ विधानसभा क्षेत्रों वाले राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 68 हजार 21 मतदाता हैं। इनमें पुरूष मतदाता नौ लाख 29 हजार 679 और महिला वोटर्स महिला नौ लाख 38 हजार 334 हैं। अन्य आठ मतदाता हैं। चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 18 से 19 वर्ष तक की आयु वाले युवा मतदाताओं की संख्या 58,568 है, जबकि 20 से 29 वर्ष वाले चार लाख 48 925 हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button