Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़tilda,काग्रेस का बूथ चलो अभियान :ब्लॉक प्रभारी सहित कई बड़े नेता हुए...

tilda,काग्रेस का बूथ चलो अभियान :ब्लॉक प्रभारी सहित कई बड़े नेता हुए शामिल,,

सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं;शैलेश नितिन

पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने, बूथ में महिलाओं की भागीदारी और उपस्थिति पर ख़ुशी जताई..

ब्लॉक प्रभारी सुनीलसोनी ने कमेटी केअनुपस्थित सदस्यों से मोबाइल पर की बात कार्यक्रम में नहीं आने के बारे में भी पूछा

तिल्दा नेवरा-छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस का बूथ चलो अभियान शुरु हो चुका है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के तिल्दा शहर में ब्लाक प्रभारी सुनील महेश्वरी,के साथ काग्रेस के नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छ.ग पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,छ.ग.सिंन्धी अकादमी के अध्यक्ष राम गिंडलानी, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवादास टण्डन,की उपस्थिति में बूथ चलो अभियान का शुभारभ हुआ,इस मोके पर सभी नेता पोलिंग बूथ पहुंचे और बूथ कमेटी की समीक्षा की।

ब्लाक प्रभारी तिल्दा शहर सुनील माहेश्वरी के उपस्थित में सबसे पहले वार्ड क्रमांक 19,20,22अवलोकन किया  सेक्टर प्रभारी सुमारी चौहान,वार्ड क्रमांक 19,22 के बूथ क्रमांक 234,236 से बूथ प्रभारी दिलीप देवांगन एवं प्रमोद वर्मा,से चर्चा की, इस दौरान मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए बूथ प्रभारियों से जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है उनका नाम जुड़वाने और मतदाता सूची का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर पुनरीक्षित करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, सेक्टर व जोन प्रभारियों से आह्वान किया कि वे भूपेश बघेल के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। बूथ चलो अभियान के कार्यक्रम में उनके साथ समस्त पोलिंग बूथ के बूथ अध्यक्ष,पदाधिकारी,सेक्टर व जोन प्रभारी,ब्लाक पदाधिकारी मौजूद रहे।

जहाँ पर ब्लॉक प्रभारी तिल्दा शहर के सुनील माहेश्वरी ने  सेक्टर,बूथ,जोन,में शामिल किए गए सदस्यों के उपस्थित होने कीजानकारी के साथ कार्यक्रम में अनुपस्थित सदस्यों से  फोन -कॉल कर उनसे बात की,

छ.ग. शासन के पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी के द्वारा बूथ प्रबंधन के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। राज्य सभा सांसद छाया वर्मा ने बूथ में महिलाओं की भागीदारी और उपस्थिति पर सराहना व्यक्त करते हुए राज्य शासन की लाभप्रद सभी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी ।छ.ग.सिंन्धी अकादमी के अध्यक्ष राम गिंडलानी ने भूपेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक रहने वाले व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही,
इस कार्यक्रम में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवादास टण्डन, सभापति लक्ष्मी नारायण वर्मा, शरद वर्मा .शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष पार्वती बघेल,विधानसभा बलौदाबाजार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गजानंद साहू, तिल्दा सोसायटी अध्यक्ष गजानंद वर्मा,विजय हरिरमानी, प्रशांत गुप्ता, के.कृष्णमूर्ति, निर्मल सोनी, हेमलाल साहू, प्रमोद वर्मा, मिर्जा अजमेर बेग, कोमल चौहान, सोनिया टंडन,शैल कुमारी चौहान, विद्या जैन,दुलारी बाई वर्मा, कुशल दास रात्रे, रोहित निषाद, गोपी डहरिया, राकेश निषाद, योगेश टण्डन, मैथून खान,गोमती सोनवानी, चंद्रिका गेंडे, रूपा चौधरी, ममता टण्डन,उमा यादव, सतरूप निर्मलकर,उर्मिला निर्मलकर,सोनिया निषाद, गया शर्मा, सुनीता ध्रुव, दुर्गा ध्रुव, तिरिथ बाई टण्डन, जया देवी साहू,तुलसी सोनी, धीरज तिवारी, धरम कुर्रे, संतु राम वर्मा, भूपेंद्र, दिनेश जैन, टोकेश्वर शर्मा, जतिन ठाकुर, मो. अजीज, टिकेश्वर, देवकुमार, कन्हैया यादव, टॉबिसन जेम्स, आर्यन जेम्स, सहित भारी जनसंख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments