छत्तीसगढ़

हमारे देश में नारियों का सम्मान प्राचीन काल से होता आ रहा है,CM साय

हमारे देश में नारियों का सम्मान प्राचीन काल में भी किया जाता था. यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः. हमें बुद्धि चाहिए होती है तो हम माँ सरस्वती की पूजा करते हैं, हम धन और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं.आज देश के सर्वोच्च पद पर महामहिम राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विराजित हैं.महिलाऐं आज हर क्षेत्र में आगे हैं.उक्त बाते CM श्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही .

श्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की,उन्होंने कहा बस्तर और सरगुजा का विकास हमारी प्राथमिकता है,इसके लिए हम पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे|
हमारी सरकार को ढाई महीने होने जा रहा है, इतने अल्प समय में ही हम कई अहम् निर्णय लेते हुए मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं.18 लाख से ज्यादा गरीब परिवार आवास से वंचित थे, हमने उन्हें आवास की स्वीकृति दी है।12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने 3716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया धान बोनस दिया।

किसानों से किया वादा हमने पूरा किया| प्रदेश के किसानों को धान का 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल दिया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदा है।इस साल सबसे ज्यादा 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जो अंतर की राशि बची हुई है, उसे आने वाले 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खातों में भेजेंगे|

महतारी वंदन योजना के लिए भी अब विवाहित माताओं बहनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा,चार दिनों बाद यानि १ मार्च को पात्र हितग्राहियों के खाते में पैसे आएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button