Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़इस दिन लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां आएगा...

इस दिन लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां आएगा नजर

साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) लगेंगे। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। ऐसा साल 2017 के बाद पहली बार होगा। उत्तरी अमेरिका में बहुत बड़े इलाके में यह दिखाई देगा। नासा के मुताबिक, सबसे पहले यह मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर दिखेगा। जब चांद पूरी तरह से सूरज को ढंक लेगा, तो दिन में रात जैसा नजारा होगा। अमेरिका के 13 राज्यों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण कई वजहों से खास है। सात साल में यह दूसरी बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह 8 अप्रैल सोमवार को लगेगा। यह खगोली घटना तब होगी, जब सूर्य अपनी पीक एक्टिविटी पर होगा। साल 2017 में इसके विपरीत सूरज का यह स्तर न्यूनतम था। आइए जानते हैं सि इस सूर्य ग्रहण के बारे में और कहां-कहां पर लगेगा।

साउथवेस्ट रिसर्च की सौर वैज्ञानिक लिसा अप्टन का कहना है कि साल 2024 में लगने वाला ग्रहण साल 2017 के ग्रहण से बहुत अलग होने वाला है, क्योंकि जो कोरोना हमें दिखाई दे रहा है, उसकी संरचना बहुत ज्यादा होगी।

भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण 

8 अप्रैल 2024 को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसे खग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। यह खगोलीय घटना तब होती है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है। यह इसलिए होता है, क्योंकि धरती सूरज का चक्कर लगाती है, तो चंद्रमा धरती का चक्कर लगाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूर्य के पूरे या कुछ हिस्से के प्रकाश को रोकता है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सिर्फ सूर्य का कोरोना नजर आता है। यह दिखाता है कि चंद्रमा के पीछे सूर्य है। आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य का कुछ हिस्सा ही ढका होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments