Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा मिलाजुला, पढ़ें...

मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा मिलाजुला, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 29 सितम्बर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरे होने से आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना होगा, तभी वह पढ़ाई में आगे बढ़ सकेंगे। यदि आपको कोई शारिरीक कष्ट चल रहा था, तो उसको लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप अपनी समस्याओं को नजर अंदाज न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।
विज्ञापन

वृष-आज का दिन आपके लिए झगड़े व झंझटों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम में कोई गलती होने से आपके साथी आपसे नाराज रहेंगे। विद्यार्थी किसी पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्या को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखा कर काम को करने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।  आप जीवनसाथी से यदि कोई बात गुप्त रखेंगे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। परिवार में आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा में दूर होंगी।
कर्क-काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको दूसरों की बातों में आने से बचना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने होंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments