Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़फिर बढ़ी ठंड..अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक...

फिर बढ़ी ठंड..अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक आएगी गिरावट

रायपुर।  राजधानी के कई इलाकों मेंं शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड एक बार फिर से लौटने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ेगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर से अब ठंडी और शुष्क हवाएं आएंगी। इसके चलते अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। इससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं अब ठंड बढ़ाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments