छत्तीसगढ़

भाजपा शहर मंडल की बैठक में ,विधान सभा से दोगुनी लीड दिलाने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प.

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के आगमन पर 1000 मोटर साइकिलों की रैली निकालने की तैयारी

तिल्दा नेवरा-आगामी लोकसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा शहर मंडल की अहम बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के कोषाध्यक्ष अरविंद ठाकुर और मंत्री राजेंद्र वर्मा उपस्थित थे। अरविंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है, कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बहोत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और इस बार भाजपा 400 से भी अधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाने जा रही है। जिला ग्रामीण मंत्री राजेंद्र वर्मा ने कहा कि हमे रायपुर लोकसभा में पूरे देश में सर्वाधिक लीड से चुनाव जीतना है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जी जान लगा कर कार्य करना होगा। मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हमे तिल्दा नेवरा शहर से विधानसभा से दोगुनी लीड दिलवानी है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देनी होगी।

नगरपालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है तो परिणाम भी ऐसा आना चाहिए कि देश में सर्वाधिक वोट से हम अपनी लोकसभा सीट को जीतें। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल, भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला के उपाध्यक्ष राम पंजवानी, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन गोस्वामी ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में तिल्दा नेवरा के बूथ कमेटी के सभी अध्यक्ष , शक्ति केंद्र के अध्यक्ष भी उपस्थित थे। बैठक में लोकसभा चुनाव हेतु बूथ प्रबंधन पर भी विस्तृत से चर्चा हुई तथा आगामी एक अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के आगमन पर भव्य स्वागत एवं 1000 मोटर साइकिलों की रैली निकालने हेतु भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि सुरेश वर्मा के मंडल अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं की यह पहली बैठक थी। बैठक में कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे तथा बहुत से पुराने कार्यकर्ता भी इस बार बैठक में उपस्थित हुए। मंच संचालन चंद्रकुमार पाटिल ने किया।

बैठक में भाजपा रायपुर ग्रामीण के कोषाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, उपाध्यक्ष राम पंजवानी, मंत्री राजेंद्र वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन गोस्वामी, पार्षदगण विकास कोटवानी, कृष्णा अनिल शर्मा, रवि सेन, पोषण वर्मा, लूकराम बघेल, विकास कोटवानी, चंद्रकला वर्मा, राजकुमार गेंदे, सुधा चौबे, दुर्गा पटेल,महामंत्री मनोज निषाद,भाजयुमो अध्यक्ष सतीश निषाद,लखमीचंद नागवानी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश जैन,पूर्व महामंत्री सूरज नारायण शर्मा, अनिल शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम अग्रवाल, सुकदेव वर्मा,पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अरविंद वर्मा, कृपाराम पटेल, नवीन केशरवानी, खूबचंद वर्मा, जय केसरवानी, संगीता मिश्रा, भागवत वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button