Monday, February 23, 2026
Homeशिक्षासुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिला ने चलती ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर महिला को ई-रिक्शा से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने रास्ते में नवजात को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस (महतारी एक्सप्रेस- 102) को कॉल किया। लेकिन गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। लेबर पेन भी बढ़ने लगा। ऐसे में महिला को ई-रिक्शा से लेकर पहुंचे। मितानिन पर भी लापरवाही का आरोप है। स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। 4 दिन पहले अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के MCH वार्ड के टॉयलेट में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। बच्चा कमोड में फंस गया। करीब 1 घंटे बाद टॉयलेट सीट तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया।

चलती ई-रिक्शा में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

रायपुर में सौतेले पिता ने ढाई साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे के शरीर में 28 जगह चोट के निशान हैं। सौतेला पिता पिछले 15 दिनों से बच्चे के नाक-सीने पर मुक्के से मार रहा था। पिता की मार से बच्चे की तड़प-तड़पकर जान गई। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे का नाम प्रशांत है, जो अपनी मां रेशमी ताम्रकार (24) और सौतेले पिता आकिब खान के साथ रहता था। आकिब खान कसाई का काम करता था। उसने 3 बच्चों की मां रेशमी से लव मैरिज की थी। अपने 2 बच्चों को रेशमी मायके में छोड़ आई थी।थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि सौतेला पिता आकिब बच्चे से चिढ़ता था। इसके साथ ही आकिब के पिता ने कहा था कि रेशमी अगर अकेले आएगी तो उसे साथ रख लेंगे, लेकिन बच्चों के साथ घर में नहीं रखेंगे। आकिब और रेशमी बच्चे को रास्ते से हटाना चाहते थे।

रायपुर में सौतेले पिता ने मासूम को मार-डाला

कांकेर के दुधावा में बीती रात दो भालू खाने की तलाश में रिहायशी इलाके में घुस गए। एक घर का दरवाजा खोला और अंदर घुस कर गए। घर के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह हरकत रिकॉर्ड हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू सूंघते हुए मुख्य दरवाजे तक पहुंचे। एक ने पंजों का इस्तेमाल कर दरवाजा खोला और घर के अंदर दाखिल हो गया। जिस समय भालू घर में घुसा, उस वक्त मकान मालिक प्रताप यादव और उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे।सुबह जब प्रताप यादव ने सीसीटीवी फुटेज देखा, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। यह खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब शाम होते ही अपने घरों में रहने को मजबूर हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

कांकेर में घर में घुसा भालू..पंजों का इस्तेमाल कर दरवाजा खोला,

राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दूध बेचकर घर लौट रहे व्यवसायी को कुचल दिया। हादसे में व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करने और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मौके पर भारी भीड़ जमा होने से ट्रैफिक भी कुछ देर तक बाधित रहा।

रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सहकारी समिति संघ के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। कलेक्ट्रेट के बाहर भारी नारेबाजी हुई, जिसे रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।दरअसल, प्रदेश में धान खरीदी को लेकर एस्मा लागू किया गया था। धान खरीदी शुरू होने के बावजूद सहकारी समितियों की हड़ताल जारी है। इस बीच धान खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रदेश अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

सहकारी समिति प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार:बर्खास्तगी के बाद गिरफ्तारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं समाज की धरोहर हैं। महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो समाज का विकास होगा। साथ ही कहा कि बिरसा मुंडा भगवान ने अंग्रेजों का जीना खराब कर दिया था। अंग्रेजों को सिर्फ बिरसा मुंडा ही दिखते थे।कार्यक्रम में मुर्मू ने कहा कि हम बिरसा मुंडा की पीढ़ी हैं। आदिवासी संस्कृति को मैं पहले भी जीती थी और अब भी जीती हूं। जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत है। हमें आदिवासी संस्कृति को बचाना है।राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी युवाओं को सम्मानित किया। साथ ही वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी योजना मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान योजना और मुख्यमंत्री ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया।

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं-महिलाएं समाज की धरोहर हैं

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवती का तांत्रिक विद्याओं से इलाज करने के नाम पर बार—बार रेप करने का मामला सामने आया है। अधेड़ तांत्रिक ने युवती का गर्भपात भी कराया। उससे शादी के नाम पर आर्य समाज मंदिर से ड्रामा भी किया। डेढ़ साल तक युवती को पढ़ाई के नाम पर अपने पास रखा। युवती भागकर गांव आई तो उसे जबरन घसीटकर उठा ले गया।पूरा मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है . स्कूली शिक्षा के दौरान जब युवती मानसिक तनाव से गुजर रही थी, तब आरोपी हेमंत अग्रवाल की मां लीला अग्रवाल ने भिलाई के सेक्टर 6 स्थित युवती के माता-पिता की दुकान पर पहुंचकर दावा किया कि उनका बेटा हेमंत झाड़-तंत्र विद्या से यह रोग ठीक कर सकता है। इसी बहाने दोनों का युवती के घर आना-जाना शुरू हुआ। आरोप है कि अक्टूबर 2023 से हेमंत ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया.

भिलाई में ‘इलाज’ के बहाने युवती का बार बार रेपकई बार कराया गर्भपात

मंडला के कटरा स्थित एक ज्वेलरी शॉप में गुरुवार रात 7.30 से 8 बजे के बीच लूट की वारदात हुई। पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने स्थित आयुषी ज्वेलर्स में नकाबपोश बदमाशों ने दुकान संचालक आयुष सोनी को गोली मारकर ज्वेलरी भरा बैग लूट लिया।दुकान के कर्मचारी बॉबी यादव ने बताया कि रात को दुकान बंद करते समय आयुष सोनी ज्वेलरी को बैग में रखकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक कार से चार लुटेरे पहुंचे। इनमें से तीन दुकान के अंदर घुस गए, जबकि एक कार में ही बैठा रहा। अंदर घुसे लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर संचालक आयुष सोनी से ज्वेलरी भरा बैग छीन लिया।जब लुटेरे भागने लगे, तो संचालक आयुष और कर्मचारी ने उनका विरोध किया। उन पर पत्थर फेंकने की कोशिश की। इसके जवाब में लुटेरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से आयुष सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में दो गोलियां लगी हैं।

ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकानदार को गोली मारी,
देश के सबसे मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर रहे माड़वी हिडमा और उसकी पत्नी राजे के अंतिम संस्कार के साथ ही बस्तर के जंगलों में एक अध्याय समाप्त हो गया। सुरक्षा बलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, खासकर तब जब हिडमा जैसे दुर्दांत नक्सली कमांडर के मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत के लक्ष्य पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़े हो गए थे। हालांकि, हिड़मा की मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं और मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह इसकी चर्चा है। हिडमा की मौत पर सबसे चौंकाने वाला आरोप उसके साले ललित ने लगाया है। अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया से बात करते हुए ललित ने दावा किया है कि हिडमा आत्मसमर्पण करने वाला था और वह आंध्र प्रदेश की पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहा था। उसे धोखे से मारा गया है।
कुख्यात नक्सली के साले का दावा- ‘सरेंडर करने गया था हिडमा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments