छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खराब सड़क के कारण बीमार पत्नी को उठाकर पति लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चला। पड़ोसी की मदद से पति ने कीचड़ से भरी सड़क को पार किया। बाद में जब साफ रास्ता मिला, तो ऑटो से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। यह मामला कापू थाना क्षेत्र का है।घटना विजयनगर ग्राम पंचायत के कंडरजा मोहल्ला की है। कंडरजा से पंडरापाठ और बिलाईढोड़ी की ओर जाने वाली सड़क कई सालों से नहीं बनी है। बारिश के बाद यहां की सड़कें पूरी तरह से कीचड़ में डूबी हुई है। इस वजह से कोई भी वाहन इस रास्ते पर नहीं चलता है।
बीमार पत्नी को उठाकर 1KM पैदल चला पति
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गर्भवती महिला ने अस्पताल के फर्श पर बच्चों को जन्म दिया,भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आई महिला 4 घंटे तक दर्द से तड़पती रही हॉस्पिटल में न नर्स मिली न हीं, ड्यूटी पर डॉक्टर. मजबूरन सास ने फर्श पर ही असुरक्षित तरीके से प्रसव करवाया। प्रसव के दौरान फर्श पर खून फैल गया था जिसे परिजनों ने ही साफ किया। नवजात शिशु को प्री-मेच्योर बताया गया है. मामला सामने आने पर CMHO ने सख्त कार्रवाई की बात कही है.
हिला की फर्श पर डिलीवरी… ड्यूटी से गायब थे डॉक्टर नर्स
गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकराने के बाद जाकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। सभी लोग एमसीबी जिले के रहने वाले है,हादसे की शिकार दुर्गावती मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रहकर पढ़ाई और पार्ट टाइम जॉब भी करती थी वह राखी में छुट्टी नहीं मिलने के कारण शाम को ट्रेन से वापस पेंड्रा रोड़ पहुची थी।
गौरेला पेंड्रा मरवाही: एक बाइक पर सवार थे चार लोग, सड़क पर बैठी गाय से टकराई
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मां के कैरेक्टर पर शक को लेकर हुए विवाद में नाबालिक बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पति नशे में पत्नी से झगड़ा कर रहा था ,गुस्साए बेटे ने पिता को टोका तो वह भड़क गया। बेटे को मारने के लिए दौड़ने लगा इस दौरान नाबालिक ने फावड़ा उठाया और पिता को ही मार डाला. यह घटना करतला थाना क्षेत्र की है। इसके पहले दुर्ग जिले में पैसे मांगने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला माता-पिता की मौत के बाद दोनों भाई अपने मौसी मौसी के घर पर रहते थे यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पर की है।
मां के कैरेक्टर पर किया शक, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जनपद पंचायत के एक सदस्य ने केंद्र को पत्र लिखकर 15 वें वित्त आयोग की वितरण की गई धनराशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। जनपद पंचायत सदस्य दलेश साहू ने आरोप लगाया है कि पंचायत के द्वारा 15 वे वित आयोग की राशि का वितरण में संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन किया गया है । जिसके कारण इस प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी रही और कई पंचायतों को उनका हक नहीं मिला है. इस शिकायत पर अब केंद्रीय मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है । मंत्रालय ने कार्यवाही और विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं साथ ही शिकायतकर्ता को भी कार्यवाही की जानकारी देने को कहा गया है।
दुर्ग में15 वें वित्त आयोग की राशि पर विवाद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन जर्सी गायों को घर से 15 मिनट में चुराकर चोर ले गए वारदात घर के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है आरोपी तीनों गायों को टाटा सूमो में ठोस ठोस कर भर कर ले गए हैं गए तीन से चार किलो दूध देती थी मामला कपू थाना क्षेत्र का है।। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीनों गायों को कर रस्सी सहित एक-एक कर ला रहे हैं गायों को गाड़ी में जबरन लोड कर रहे हैं लोड करते ही पलक झपकते मौके से फरार हो जाते हैं बसर घर में ही बंधा हुआ है मवेशी मलिक ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है ।
रायगढ़ जिले में तीन जर्सी गायों को चुराकर चोर ले गए
बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई रविवार को हुए हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया । जानकारी के मुताबिक राजपुर के बेदी निवासी नन्हे मिंज 35 साल अपनी बाइक से बलरामपुर आया था, वापसी के दौरान राष्ट्रीय मार्ग पर सुहानी ढाबा के पास रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया .हेलमेट नही पहनने की वजह से सर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई,पुलिस मामले की जाँच कर रही है .
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
बिलासपुर में एक मकान में खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान के नीचे एक दुकान थी और ऊपर बैग का गोदाम,आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि घर में रखा टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया, मकान का पूरा फर्नीचर भी जल गया, यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. दिन के 2 बजे लगी आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी .आग पर काबू पाए जाने के बाद भी सब कुछ जलाकर ख़ाक हो गया..
बिलासपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट
रविवार को दोपहर 3 बजे तेलीबांधा तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ छुट्टी मनाने मरीन ड्राइव आया था। दोनों ने पहले सह्राब पी फिर नशे में तालाब में नहाने के लिएआ गए । जैसे ही दोनों युवक नहाने के लिए तालाब में उतरे तभी हादसा हो गया। एक युवक गहराई में चला गया और डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं उसका दोस्त तैर कर बाहर निकल आया।बाद में रेस्कू कर उवक की लाश निकली गई..
मरीन ड्राइव में छुट्टी मनाने आया युवक शराब पीकर डूबा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरसे लगे तिल्दा के खरोरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थतियों में लाश मिली है।रक्षाबंधन के मौके पर बहन अपने भाई को राखी बांधने पचरी गाव आई थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह भाई और बहन के बीच झगड़े की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद संदिग्ध परिस्थिति में मां और बेटी की लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि उन दोनों को जहर देकर मारा गया है।मृतिका का नाम बिंद बाई चतुर्वेदी और उषा मनहरे है ..पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों के मौत का कारण पता चलेगा।

