12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए। इसमें 10वीं में कांकेर की इशिका बाला ने प्रथम स्थान हासिल किया। इशिका के बारे में जो जानकारी सामने आई, वह हैरान करने वाली है। 10वीं में टॉप करने वाली इस बेटी को ब्लड कैंसर है और वह इससे बहादुरी से जंग लड़ रही है।कुमारी इशिका पिछले सत्र में वार्षिक परीक्षा नहीं दे पाई थी, जिससे वह बहुत निराश थी। लेकिन इस बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और इस सत्र में दोहरी चुनौती का सामना किया।
ब्लड कैंसर से लड़ रही बिटिया ने 10वीं में टॉप किया,
पाकिस्तान से तनाव के बीच आज (7 मई) दुर्ग में युद्ध के दौरान बचाव के तरीके बताए गए। 2 चरणों में हवाई हमले से बचने की रिहर्सल की गई। पहले मॉकड्रिल हुई और फिर शाम 7.30 बजे ब्लैकआउट किया गया।शाम 4 बजे से मॉकड्रिल की शुरुआत हुई। करीब डेढ़ घंटे की प्रैक्टिस के बाद मॉकड्रिल का फर्स्ट फेज खत्म हुआ। दूसरे फेज में पूरे शहर में लोगों ने घर-दुकानों की लाइट बंद की। चलती गाड़ियां भी अचानक सड़क पर रुक गई। पूरे शहर में अंधेरा छा गया।
भिलाई में सायरन बजते ही ब्लैकआउट:घर-दुकानों की लाइटें बंद
छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक स्थित ग्राम बड़े सोहंगा में बिजली के टूटे तार से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मां-बेटी हैं। घटना आज सुबह की है।बासबती बघेल (45) आम के पेड़ के पास कपड़े सुखाने गई थी। वहां बिजली का टूटा तार पड़ा था। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को बचाने आई उसकी मां फगनी बघेल (70) भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बिजली के टूटे तार से मां-बेटी की मौत
महाराष्ट्र के अमरावती में एमपी के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हुए हैं। मृतकों में मां-बेटे और भतीजा शामिल हैं। एक युवक की आठ दिन पहले हुई थी। दूसरे युवक की शादी 15 दिन बाद होनी थी। परिवार के छह लोग शादी की खरादारी करने कार से महाराष्ट्र के अमरावती गए थे। लौटते समय सड़क हादसा हो गया।
सड़क हादसे में मां-बेटे और भतीजे की मौत
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. टी20 फॉर्मेट से रोहित ने पहले ही संन्यास ले लिया था. अब टेस्ट क्रिकेट में भी रोहित शर्मा खेलते नहीं दिखेंगे. हालांकि, वनडे में रोहित शर्मा खेलते रहेंगे.इस फैसले के साथ ही रोहित शर्मा के 11 साल के लंबे टेस्ट करियर का अंत हो गया. रोहित ने 67 टेस्ट खेले, जिनमें से 24 टेस्ट में उन्होंने कप्तानी की.
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान,
पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल 2025) के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पाकिस्तान के लिए ही नहीं उसके सबसे खास सहयोगी चीन के लिए भी बहुत चिंता का विषय है. चीन दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनने की राह पर है. भारत भी उसके पीछे ही पीछे दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बन रहा है. अभी इसी सप्ताह एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि 2025 में की चौथी बड़ी आर्थिक शक्ति भारत बन चुका है
चीन के लिए भी चिंता का कारण है ऑपरेशन सिंदूर की सफलता
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पैसे देकर 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से शादी करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है आरोपी ने नाबालिग लड़की के माता-पिता को 1.20 लाख रुपए दिए थे. इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143 (तस्करी) और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.
शादी के लिए 1.20 लाख में 14 साल की लड़की का सौदा
CGBSE 12वीं में इस बार कांकेर के अखिल सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 98.20% अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं. टॉप पांच में बेमेतरा की वैशाली साहू ने 97.20% अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया. बलौदा बाजार के दो छात्र हिमेश कुमार यादव और लुभी साहू ने 97% अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया. इसके अलावा जशपुर की निशा एक्का ने 96.80% अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया.
CG 12th बोर्ड का 81.87% रिजल्ट..टॉप-10 में 19 छात्र
बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के कर्रेगुट्टा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। अब तक 20 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुल मारे गए नक्सलियों की संख्या 40 से अधिक बताई जा रही है। यह मुठभेड़ कर्रेगुट्टा और नम्बी के बीच स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र में हुई, जो कि घने जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला इलाका माना जाता है।
लाल आतंक पर प्रहार:कर्रेगुट्टा में 40 से अधिक नक्सलियों के मारे गए

