Thursday, February 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुकमा में चल रही पुलिस-नक्सली मुठभेड़

सुकमा में चल रही पुलिस-नक्सली मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना क्षेत्र चिंतलनार में आज सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि DRG, CRPF और कोबरा के जवान कर्कनगुड़ा में नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं।

सुकमा SP किरण चव्हाण इसकी पुष्टि करते  बताया कि नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा की बटालियन नंबर-1 के साथ मुठभेड़ हो रही है। सुबह से ही दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। सारे जवान सुरक्षित हैं। लेकिन सही जानकारी जवानो  लौटेंने केबाद ही मिल पाएगी।

कल मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे

23 सितंबर की शाम नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे। मौके से जवानों ने AK-47 सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments