Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

सोना फिर शिखर पर, तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार 90 हजार, चांदी एक लाख पार –

सेंट्रल डेस्क-त्योहारी और शादियों के सीजन के बीच सोने की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है और सोने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.  सोने के भाव 90 हजार पार पहुंच गया है. सर्राफा बाज़ार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि सोने की मांग लगातार बढ़ने लगी है. खासकर वेडिंग सीजन में मांग अधिक रहती है. इस कारण सोने में तेजी का दौर बना हुआ है.

शनिवार को जयपुर सराफा बाजार की ओर से जारी की गई सोने और चांदी की कीमतों की बात करें तो बीते दिन के मुकाबले 24 कैरट सोने की कीमतों में 1200 रुपए का उछाल देखने को मिला है. इसके बाद बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 90300 रु प्रति 10 ग्राम रही. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी 1100 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला और 22 कैरेट सोने के दाम 85100 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए है.

ट्रंप की नीतियों का असर: जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इसका कारण ट्रंप की नीतियां है. हालांकि कारोबारियों का कहना है कि सोना ऑल टाइम हाई हो चुका है. अब इसकी कीमतों में गिरावट आ सकती है. इसके अलावा वेडिंग सीज़न में आम तौर पर मांग बढ़ने के कारण सोने की क़ीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है.

चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर: सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. इसके बाद एक बार फिर चांदी की कीमत एक लाख पार पहुंच गई है. जयपुर सर्राफा बाज़ार में चांदी की कीमतें 1 लाख 2 हजार 700 रुपए प्रति किलो पहुंच गई. लंबे समय बाद चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

लाइट वेट ज्वेलरी की मांग बढ़ी: ज्वेलरी कारोबारियों का कहना है कि सोने की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है. ऐसे में अब लाइट वेट ज्वेलरी का क्रेज देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि दिखने में लाइट वेट ज्वेलरी काफी हैवी नजर आती है, लेकिन इसका वजन काफी कम होता है. लाइट वेट ज्वेलरी 22 कैरेट गोल्ड के साथ बनाई जाती है. इस ज्वेलरी को लाख से तैयार किया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button