Monday, February 23, 2026
Homeशिक्षाएक बाइक पर छह लोग सवार, पुलिस भी देखकर चौक गए

एक बाइक पर छह लोग सवार, पुलिस भी देखकर चौक गए

कटनी न्यूज़ – पांच सौ रुपये जुर्माने की कार्रवाई के साथ परिवार के सदस्यों को यातायात थाना प्रभारी ने ई-रिक्शा के माध्यम से घर भेजा।

कटनी। जिले में गुना की घटना के बाद लगातार वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस ने पुलिस लाइन के पास मुख्य मार्ग पर बसों, चार पहिया व दोपहिया वाहनों की जांच की। जांच के दौरान यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय व उनकी टीम ने एक दाेपहिया वाहन रोका, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। वह भी देख अचंभित हो गए।

पीरबाबा से कटनी अपने घर जा रहे हैं

मोटर साइकिल सवार कटनी निवासी फुरकान अंसारी ने बताया कि वे पीरबाबा से कटनी अपने घर जा रहे हैं। जिसपर यातायात पुलिस ने दो से अधिक सवारी दोपहिया में न बैठाने की हिदायत दी। साथ ही उनपर पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की कार्रवाई के साथ परिवार के सदस्यों को यातायात थाना प्रभारी ने ई-रिक्शा के माध्यम से घर भेजा।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments