Friday, February 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 वीं जयंती पर BJP ने पुष्पांजलि अर्पित...

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 वीं जयंती पर BJP ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया पौधारोपण,सुरेश बोले- लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं उनके विचार

तिल्दा नेवरा-भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 जयंती के मौके पर भाजपा के नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर पौधारोपण किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल शहर अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि मुखर्जी के विचार आज भी लोगों को ताकत देते हैं।उन्होने ‘मैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। उनके ऊंचे आदर्श लाखों लोगों को आज भी प्रेरित करते रहते हैं। डॉक्टर मुखर्जी ने भारत की एकत और प्रगति के लिए अपना जीवन खपा दिया। उन्होंने एक असाधारण विद्वान के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया ने कहा मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

’श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा 6 जुलाई 1901 में कलकत्ता में उनका जन्म हुआ था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैरिस्टर और शिक्षाविद थे। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि, नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की.
भाजपा के युवा नेता पार्षद विकास कोटवानी भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार चिरकाल तक प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘डॉ. मुखर्जी ने अपनी दूरदर्शी सोच से देश में शिक्षा,स्वास्थ्य व औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखने और सामरिक दृष्टि से भारत को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया। नके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार चिरकाल तक प्रासंगिक रहेंगे। ऐसे अप्रतिम राष्ट्रनायक की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।’’पार्षद श्रीमती कृष्णा शर्मा ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जनसंघ के इस संस्थापक ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने पूरे जीवन को न्यौछावर कर दिया।

भाजपा नेता लक्ष्मीचंद नागवानी ने.कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष राज्य के दर्जा के खिलाफ थे और उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बताते हुए अनुच्छेद 370 का पुरजोर विरोध किया था। संसद के भीतर और बाहर इसके खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ी।

श्रद्धांजलि समारोह में रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार गडरे, अनु शर्मा,राजेश सेतपाल,सोनू पंजवानी, पार्षद रवि सेन,निषाद ,जय केसरवानी. खूबचंद वर्मा, कृपाराम पटेल, सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने शामिल होकर मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments